फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   patients inconvienience was due to sisters negligence

नर्स की लापरवाही से बिगडी थी मरीजों की हालत

Mon, 15 Jul 2019 09:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
patients inconvienience was due to sisters negligence
नर्स की लापरवाही से बिगड़ी थी मरीजों की हालत
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में रविवार की रात महिला वार्ड में भर्ती बारह मरीजों की हालत बिगड़ने के मामले की जांच में प्रथम दृष्टया स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आई है। उसने मरीजों को डिस्टिल वॉटर की जगह नार्मल सेलीन का इंजेक्शन लगा दिया था। इस पर मंडलीय प्रमुख अधीक्षक बलवीर कृष्ण गुप्ता ने जांच के बाद उसे हटाकर एनएचएम लखनऊ से संबद्ध कर दिया है। अब सभी मरीजों की हालत ठीक है।

जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर अभिलाषा , कौशल्या , अनुष्का , प्रियंका, मसीहागंज स्थित नाथ की कोठी निवासी कमला देवी, ग्वालियर मार्ग निवासी सौफिया, पुलिया नंबर नौ निवासी आयशा, मेवातीपुरा निवासी ममता, गुदरी मोहल्ला निवासी अंजली , इतवारी गंज निवासी शमीम, शिवाजी नगर निवासी शबनम मंसूरी समेत एक अन्य महिला मरीज वार्ड में भर्ती थी। रात करीब साढ़े नौ बजे चिकित्सक के राउंड पर जाने के बाद स्टाफ नर्स ने सभी मरीजों को इंजेक्शन लगाना शुरू किया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर के भीतर सभी मरीजों को ठंड, बुखार व घबराहट होने की शिकायत होने लगी। एक साथ बारह मरीजों की हालत बिगड़ने पर तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया था। किसी तरह स्टाफ नर्सों ने बात संभालने का प्रयास किया था, लेकिन तीमारदारों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया था। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में हंगामा कर रहे तीमारदारों को किसी तरह समझाबुझा कर शांत कराया था। सोमवार को मरीजों की हालत में सुधार पाया गया है। अस्पताल के मंडलीय प्रमुख अधीक्षक बलबीर कृष्ण गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने लगी थी जिसकी बारीकी से जांच करने पर पता चला कि मौजूद नर्स ने डिस्टिल वॉटर की जगह नॉर्मल सेलीन में इंजेक्शन को लगाया था, वह खुला रखा था। इस प्रकरण में नर्स को हटा कर नेशनल हेल्थ मिशन (लखनऊ) भेजा गया है। बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed