फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   patient who admitted before three days in Jhansi later declared brought dead by doctors

मुर्दों का यहां होता इलाज: मरीज को तीन दिन तक भर्ती रख डॉक्टरों ने ब्रॉड डेड किया घोषित, ऐसे खुली पोल

Thu, 04 Aug 2022 07:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Aug 2022 07:19 PM IST
सार

करैरा निवासी रोहित यादव सांप काटने पर एक अगस्त को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हुआ था। गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने कागजों में उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

विज्ञापन
patient who admitted before three days in Jhansi later declared brought dead by doctors
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर तीन दिन तक एक लाश का इलाज करते रहे। मामले को लेकर सीएमएस ने जांच के निर्देश देते हुए पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करैरा निवासी रोहित यादव सांप काटने पर एक अगस्त को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हुआ था। गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने कागजों में उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर तीन दिनों तक मुर्दे का इलाज करते रहे?

विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है शुरुआती दस्तावेजों में गलत जानकारी दर्ज करने का मामला लगता है। इसकी जांच कराई जाएगी। सीएमएस को निर्देश दे दिए गए हैं कि प्रकरण की पूरी जानकारी जुटाकर बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed