{"_id":"6829cbe0e66372f75d089551","slug":"patient-died-after-operation-in-a-private-nursing-home-in-jhansi-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, चार दिन पहले कराया भर्ती; परिजनों को नहीं दिया जा रहा था मिलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, चार दिन पहले कराया भर्ती; परिजनों को नहीं दिया जा रहा था मिलने
Sun, 18 May 2025 05:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 18 May 2025 05:30 PM IST
सार
झांसी जिले में एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों ने समझा-बूझकर किसी तरह नाराज परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
नवाबाद थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई। रविवार दोपहर नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी स्नेहा तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने समझा-बूझकर किसी तरह नाराज परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
नंदनपुर निवासी रामलाल (43) पुत्र जीत राम हृदय रोग से पीड़ित था। परिजनों ने चार दिन पहले उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है उसी दिन उसका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद परिवार के लोगों को भी मिलने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। नाराज परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन