फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers will soon get hot food in Shatabdi, Rajdhani, Duronto and Gatimaan

शताब्दी, राजधानी, दूरंतो व गतिमान में मुसाफिरों को जल्द मिलेगा गरमागरम खाना

Thu, 25 Nov 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Passengers will soon get hot food in Shatabdi, Rajdhani, Duronto and Gatimaan
झांसी। रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों में पूर्व की तरह यात्रियों को गरमागरम खाना परोसने की तैयारी कर ली है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के प्रिंसिपल चीफ कामर्शियल मैनेजर व भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को टिकट के साथ कैटरिंग चार्ज जोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान इस सुविधा को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोरोना काल में 20 मार्च 2020 से नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद जब स्पेशल व फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए गाड़ियों से पेंट्रीकार की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया। जिन ट्रेनों में यात्रियों से कैटरिंग चार्ज लेेकर खाना परोसा जाता था, उन गाड़ियों के टिकट से खाने का विकल्प हटा लिया गया। इनमें शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को पानी की बोतल, जूस, चाय या कॉफी के साथ ही दोपहर व रात का खाना परोसा जाता है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होते ही अधिकांश ट्रेनें अब पटरी पर दौड़ने लगी हैं। ट्रेनें पूर्व की तरह अपने पुराने नंबरों पर चलने लगी हैं। ट्रेनों में पेंट्रीकार शुरू करने की भी अनुमति प्रदान कर दी गई है। बोर्ड ने अब उक्त सभी वीआईपी ट्रेनों में पूर्व की तरह कैटरिंग चार्ज लेकर खाना परोसने का आदेश भी जारी कर दिया है। यह व्यवस्था दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन यात्रियों ने उक्त ट्रेनों में पहले से आगामी तिथियों में आरक्षण करा रखे हैं उनसे टिकट चेकिंग स्टाफ सफर के दौरान चार्ज वसूल करेगा। जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक किया है। उनको एसएमएस व ईमेल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। वह ऑनलाइन अपना खाना बुक कर सकते हैं।

डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
इस तरह वसूला जाता है चार्ज
जैसे कि आप 12001 शताब्दी एक्सप्रेस में झांसी से नई दिल्ली के लिए सफर करते हैं तो ऐसे में एक्जीक्यूटिव क्लास में 1445 रुपये व चेयर कार में 800 रुपये किराया लगता है। इसमें बेस फेयर, रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज, जीएसटी चार्ज शामिल रहता है। अब यात्रियों से एक्जीक्यूटिव क्लास में 245 रुपये व चेयर कार में 185 रुपये कैटरिंग चार्ज लिया जाएगा। यात्रियों को कैटरिंग के विकल्प को अनिवार्य रूप से भरना पड़ता है। इसमें यात्रियों को शाकाहारी व मांसाहारी खाना चुनने की स्वतंत्रता रहती है। कोरोना काल में कैटरिंग चार्ज के कॉलम को खत्म कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed