फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers please pay attention... if you come to the roadways bus stand, bring water with you.

यात्रीगण कृपया ध्यान दे... रोडवेज बस अड्डा आएं तो पानी साथ में लाएं

Sun, 08 May 2022 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Passengers please pay attention... if you come to the roadways bus stand, bring water with you.
झांसी। भीषण गर्मी में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ठंडा पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। बस अड्डे पर 15 से 20 हजार यात्रियों के लिए सिर्फ एक वाटर कूलर लगा है, वो भी गर्म पानी दे रहा है। जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को बोतल का पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा और निजी बस अड्डा दोनों एक ही जगह पर बना है। जिससे यहां से प्रतिदिन रोडवेज की 90 और निजी 250 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों से कानपुर, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, दिल्ली, ग्वालियर, ललितपुर, कोंच, समथर, मोंठ, छतरपुर आदि रूटों पर प्रतिदिन 15 से 20 हजार यात्री सफर करते हैं। इन सभी यात्रियों के लिए बस अड्डे पर सिर्फ एक वाटर कूलर लगा है, जो गर्म पानी दे रहा है। भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
वाटर कूलर केवल नाम मात्र का है, पानी तो गर्म ही आता है, मजबूरन बोतल का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। - पवन
मुख्यमंत्री के आने होने के कारण आज टंकी से पानी आ रहा है। विगत कई दिनों से तो वाटर कूलर बंद ही पड़ा था। - नरेंद्र
भीषण गर्मी में भी बस अड्डे पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, रोडवेज प्रबंधक को व्यवस्था करनी चाहिए। - जसवंत
रोडवेज और प्राइवेट दोनों बस अड्डे एक ही जगह होने के कारण 15 से 20 हजार यात्री प्रतिदिन आते हैं, लेकिन सिर्फ एक वाटर कूलर है। -तनिष्क
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के लिए एक वाटर कूलर लगवाया गया है। प्राइवेट और रोडवेज बस अड्डा एक साथ होने के कारण थोड़ी परेशानी होती है। जल्द ही बड़ा वाटर कूलर भी लगवाया जाएगा। - संदीप अग्रवाल, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed