फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers please note... there is no arrangement of cold water in the passenger shed of the railway station, fans are also often switched off

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में नहीं है ठंडे पानी का इंतजाम, पंखे भी अक्सर रहते हैं बंद

Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Passengers please note... there is no arrangement of cold water in the passenger shed of the railway station, fans are also often switched off
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय से सटे यात्री शेड में ठंडे पानी का इंतजाम नहीं है। इसके अलावा यहां लगे पंखे भी अक्सर बंद हो जाते हैं। इससे भीषण गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। ठंडे पानी के लिए उन्हें मजबूरी में जेब ढीली करनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्टेशन के सामने आरक्षण कार्यालय बना हुआ है और इससे सटा हुआ है यात्री शेड, जिसमें चौबीसों घंटे यात्रियों का जमावड़ा बना रहता है। यात्री यहां बैठकर अपनी ट्रेन आने का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन, भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए यहां समय बिताना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम द्वारा की गई पड़ताल में दोपहर दो बजे यहां लगे सभी पंखे बंद पाए गए, जबकि शाम पांच बजे सोलह में से आठ पंखे ही चल रहे थे। यात्री शेड में बनी प्याऊ के नलों में से गर्म पानी निकल रहा था। ठंडे पानी के लिए यात्रियों को स्टेशन पर बने फूड प्लाजा से बोतल खरीदकर लानी पड़ रही थी। इस अव्यवस्था से यात्री खासे परेशान नजर आए।
विज्ञापन

प्रतीक्षालय की छत पर टीन शेड है, जिससे गर्मी और भी ज्यादा हो रही है। ऐसे में पंखे नहीं चलने से समय गुजारना मुश्किल हो रहा है।
- अजय
लोग तो ठंडे पानी के लिए अपनी ओर से प्याऊ लगवाते हैं, लेकिन रेलवे ने किराया लेने के बाद भी ठंडे पानी का इंतजाम नहीं किया है।
- जागेश्वर
यात्री शेड के आसपास ठंडा पानी नहीं मिलता है। बोतल खरीदने के लिए स्टेशन पर बने फूड प्लाजा तक जाना पड़ा और खरीद कर पानी पीया।
- इशार खान
इतनी भीषण गर्मी में यात्री शेड में कूलर लगाए जाने चाहिए, लेकिन यहां तो पंखे तक नहीं चल रहे हैं। रेलवे को यात्री सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।
- भूपेंद्र
तकनीकी खामी की वजह से हो सकता है पंखे कुछ समय के लिए बंद हो गए हों, अन्यथा यात्री सुविधाओं पर रेलवे का पूरा फोकस है। यात्री शेड की कमियों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed