फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers of waiting tickets captured in the sleeper coaches of Rapti Sagar Express, uproar

राप्ती सागर एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में जमाया वेटिंग टिकट के यात्रियों ने कब्जा, हंगामा

Wed, 22 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Passengers of waiting tickets captured in the sleeper coaches of Rapti Sagar Express, uproar
झांसी। राप्ती सागर एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में मंगलवार को वेटिंग टिकट के यात्रियों ने कब्जा जमा लिया। इससे कंफर्म टिकट पर सफर कर रहे यात्री परेशान होने लगे। यात्रियों ने मामले की शिकायत डीआरएम से ट्वीटर पर की। ट्रेन के झांसी आने पर यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में समझा-बुझाकर वेटिंग टिकट के यात्रियों को जनरल समेत अन्य कोचों में समायोजित किया गया। इससे ट्रेन 50 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन

बरौनी जंक्शन से अर्नाकुलम जाने वाली 12521 राप्ती सागर एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में कानपुर व उरई से बड़ी संख्या में वेटिंग टिकट के यात्री स्लीपर कोचों में सवार हो गए। जबकि स्लीपर कोचों में पहले से ही कंफर्म टिकट के यात्री अपनी- अपनी बर्थ पर बैठे हुए थे। हर बर्थ पर चार से पांच यात्री आकर बैठ गए। दिन के वक्त तो कंफर्म टिकट के यात्री परेशानी झेलते रहे, लेकिन शाम को 3.40 बजे जैसे ही ट्रेन उरई से आगे बढ़ी मुसाफिरों का सब्र जवाब दे गया। कंफर्म टिकट पर अधिकांश दक्षिण भारत के यात्री थे। यात्रियों ने मामले की शिकायत डीआरएम से ट्वीटर पर की। ट्रेन के शाम 5.37 बजे झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आने पर जीआरपी, आरपीएफ व टिकट चेकिंग स्टाफ मौके पर पहुंच गया। वेटिंग टिकट के यात्रियों से उतरने का आग्रह किया गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इस पर कंफर्म टिकट के यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में वेटिंग टिकट के यात्रियों को जनरल व अन्य कोचों में समायोजित किया गया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। ट्रेन 6.33 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed