फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers furious due to AC failure in Utkal Express, uproar from Agra to Gwalior

उत्कल एक्सप्रेस में एसी खराब होने पर भड़के यात्री, आगरा से लेकर ग्वालियर तक हंगामा

Tue, 07 Jun 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Passengers furious due to AC failure in Utkal Express, uproar from Agra to Gwalior
झांसी। सोमवार को हरिद्वार से पुरी जा रही कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के ए-वन कोच का एसी खराब हो गया। भीषण गर्मी में बगैर एसी के पैसेंजर उबल गए। भड़के यात्रियों ने पहले मथुरा फिर आगरा और उसके बाद ग्वालियर में हंगामा किया। हंगामे के कारण ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन 19 मिनट खड़ी रही। फिर इंजीनियरों को बुलाकर एसी सही कराया गया। यात्रियों का कहना था कि वह मथुरा से लेकर ग्वालियर तक शिकायत करते रहे मगर सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच संख्या ए-वन में सवार यात्रियों का कहना था कि हरिद्वार से गाड़ी चलते समय ही कोच का एसी खराब हो गया था। इसकी वहीं शिकायत की गई लेकिन, कोच सहायक ने ध्यान नहीं दिया। गाड़ी के मथुरा पहुंचने पर भी एसी ठीक नहीं कराया गया। जब पैसेंजर ने शिकायत की तो बताया गया कि मैकेनिक नहीं हैं। आगरा पहुंचने पर भी यात्रियों ने शिकायत की लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। यहां भी पैसेंजर ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद शाम करीब 6.27 मिनट पर ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंची, यहां यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्री कोच से उतरकर हंगामा करने लगे। गाड़ी जब आगे बढ़ने लगी तब यात्रियों ने चेन पुलिंग करके गाड़ी रोक दी। इससे गाड़ी फिर वहीं रुक गई। उधर, हंगामे और चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। यात्री आरपीएफ से भी उलझ गए। आरपीएफ कर्मियों ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन, वह शांत नहीं हुए। करीब 19 मिनट तक गाड़ी यहां खड़ी रही। मौके पर रेल अफसर भी पहुंच गए। इसके बाद गाड़ी में तीन मैकेनिक सवार किए गए। इसके बाद यात्री गाड़ी आगे बढ़ने देने को राजी हुए। रेल अफसरों का कहना है कि झांसी में वीरागंना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचने तक कोच का एससी ठीक करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed