फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers are not getting the benefit of temporary stoppage of trains

मुसाफिरों को नहीं मिल रहा ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का लाभ

Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not getting the benefit of temporary stoppage of trains
झांसी। कोरोना काल में ट्रेनों के अस्थायी ठहराव खत्म होने से संबंधित स्टेशनों के मुसाफिरों को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में मंडल से गुजरने वालीं अप और डाउन की 82 ट्रेनों को अलग- अलग स्टेशनों पर ठहराव दिया गया था।
विज्ञापन

कोरोना काल में रेलवे ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चला रहा है। नियमित ट्रेनों का संचालन 20 मार्च 2020 से बंद चल रहा है। वर्तमान में 95 फीसदी ट्रेनें दोबारा पटरी पर दौड़ने लगीं हैं। लेकिन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव शुरू नहीं किया गया है। दरअसल, रेलवे सांसद, विधायक व स्थानीय लोगों की मांग पर कई ट्रेनों का संबंधित स्टेशन पर ट्रायल के तौर पर छह माह का अस्थायी ठहराव देता है। इससे संबंधित स्टेशन के मुसाफिरों की काफी हद तक समस्या दूर हो जाती है। अगर स्टेशन से यात्री यातायात मानक के हिसाब से मिलता रहता है तो उस ट्रेन का संबंधित स्टेशन पर स्थायी ठहराव भी शुरू कर दिया जाता है। कोरोना से पूर्व पुखरायां, भीमसेन, उरई, मऊरानीपुर, हरपालपुर, चित्रकूट धाम कर्वी, ललितपुर, जाखलौन, दतिया, डबरा समेत कई स्टेशनों पर अप और डाउन की 82 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया था, जो अभी बंद चल रहा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश पर ही यह व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed