फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers angry over the delay of Holi special trains, said that Railways has doubled the time along with the fare.

Jhansi News: होली स्पेशल ट्रेनों की देरी से गुस्साए यात्री, बोले किराए के साथ समय भी रेलवे ने ले लिया दो गुना

Wed, 27 Mar 2024 03:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Passengers angry over the delay of Holi special trains, said that Railways has doubled the time along with the fare.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भले ही होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हों लेकिन, इन ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को मायूस कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने रेलवे से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का किराया तो दोगुना लिया ही साथ ही यात्रा का समय भी दो गुना कर दिया। होली स्पेशल ट्रेनें 3 से 9 घंटे तक की देरी से पहुंचीं। इसको लेकर मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रेल संरक्षा के लिहाज से ट्रेनों की गति में कमी की जाती है।


0 सामान्य और होली स्पेशल ट्रेनों के किराये में यह रहा अंतर
0 - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर तक

- होली स्पेशल में एसी-3 का किराया 1100 रुपये और स्लीपर 415 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 555 रुपये और स्लीपर 170 रुपये।
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से लखनऊ तक

- होली स्पेशल में एसी-3 का किराया 1050 रुपये और स्लीपर 415 रुपये।
- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 555 रुपये और स्लीपर 205 रुपये।

0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गोरखपुर तक
- होली स्पेशल में एसी-3 का किराया 1205 रुपये और स्लीपर 455 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 945 रुपये और स्लीपर 360 रुपये।
0 गोरखपुर से लखनऊ तक
- होली स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1050 रुपये और स्लीपर 385 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 555 रुपये और स्लीपर 225 रुपये।
0 गोरखपुर से कानपुर तक

- होली स्पेशल में एसी-3 का किराया 1050 रुपये और स्लीपर 415 रुपये।
- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 660 रुपये और स्लीपर 225 रुपये।

0 गोरखपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक
- होली स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1205 रुपये और स्लीपर 455 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 945 रुपये और स्लीपर 360 रुपये।
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आगरा कैंट तक
- होली स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1050 रुपये और स्लीपर 385 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 505 रुपये और स्लीपर 170 रुपये।
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक

- होली स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 1050 रुपये और स्लीपर 385 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 505 रुपये और स्लीपर 190 रुपये।
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन तक

- होली स्पेशल ट्रेन में में एसी-3 का किराया 1050 रुपये और स्लीपर 385 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 680 रुपये और स्लीपर 280 रुपये।
0 हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक

- होली स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 990 रुपये और स्लीपर 370 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस में एसी-3 का किराया 555 रुपये और स्लीपर 175 रुपये।

0 हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट तक
- होली स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 990 रुपये और स्लीपर 370 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 730 रुपये और स्लीपर 280 रुपये।
0 हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक
- होली स्पेशल ट्रेन में एसी-3 का किराया 990 रुपये और स्लीपर 370 रुपये।

- सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-3 का किराया 730 रुपये और स्लीपर 280 रुपये।
--
ये बोले यात्री
विशाखापट्टमन होली स्पेशल के यात्री रजत ने कहा कि हमें घर आना था, इसलिए हमने अधिक किराया भी दिया लेकिन, ट्रेन समय से नहीं पहुंचा सकी।
--
दिव्यांश त्रिपाठी पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस से झांसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रेन पूरे 5 घंटे की देरी से पहुंची है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसको स्पेशल ट्रेन नाम क्यों दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed