{"_id":"60195e298ebc3e3e31034181","slug":"passenger-train-will-be-start-jhansi-news-jhs1875202171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू हो सकता है पैसेंजर ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू हो सकता है पैसेंजर ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
झांसी। मुंबई में लोकल ट्रेनों को सभी के लिए खोल दिए जाने के बाद अब झांसी मंडल में भी पैसेंजर ट्रेनों के जल्द चालू होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, रेलवे शुरूआत में पैसेंजर ट्रेनों को आरक्षित बनाकर ही चलाएगा। मंडल में अप और डाउन की 16 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। आम दिनों में इन गाड़ियों से प्रतिदिन चार हजार से अधिक मुसाफिर सफर करते हैं।
कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 2020 में 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा है। अभी 60 से 70 फीसदी गाड़ियों का ही संचालन शुरू हुआ है। उनको भी स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। चूंकि, अभी रेलवे कई रूटों पर कम ट्रेन ही चला रहा है। इस कारण तमाम लोग जो दो सौ किलोमीटर तक के दायरे में सफर करना चाहते हैं, वे परेशान हो रहे हैं। इन यात्रियों की सुविधा के लिए फरवरी में पैसेंजर ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। जिस तरह अभी स्पेशल ट्रेनों के जनरल कोच में टिकटों की बुकिंग की जा रही है, उसी तरह पैसेंजर के कोचों में की जाएगी। ताकि यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। बदले में यात्रियों को किराए के साथ पंद्रह रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। पैसेंजर ट्रेन के हर ठहराव वाले स्टेशन पर चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग जांच होगी। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों के जल्द चलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड को निर्णय लेना है।
झांसी से ये पैसेंजर चलेंगी
51831/51832 झांसी आगरा पैसेंजर, 51803/51804 झांसी कानपुर पैसेंजर, 51815/51816 झांसी आगरा पैसेंजर, 51817/ 51818 झांसी खजुराहो पैसेंजर, 51805/51806 झांसी मानिकपुर पैसेंजर, 51813/51814 झांसी लखनऊ पैसेंजर, 51827/51828 झांसी इटारसी पैसेंजर व 54159/54160 झांसी प्रयागराज पैसेंजर।