फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Paryushan festival: Best forgiveness, brother, Ih Bhav Jas Parbhav Sukhadai

पर्यूषण पर्व: उत्तम क्षमा गहो रे भाई, इह भव जस परभव सुखदाई

Sat, 11 Sep 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Paryushan festival: Best forgiveness, brother, Ih Bhav Jas Parbhav Sukhadai
करगुवां स्थित चंद्रोदय पहाड़ी पर पूजन के दौरान मौजूद श्रावक। - फोटो : REPORTERS
झांसी। जैन समाज का पर्यूषण पर्व शुक्रवार से शुरू हो गया। पर्व के पहले दिन जिनालयों में णमोकार की गूंज के साथ धार्मिक आयोजन की धूम रही। इसके साथ ही जैन श्रावक-श्राविकाओं की दिनचर्या भी बदल गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ पहले दिन श्रावक-श्राविकाओं ने उत्तम क्षमा धर्म का पूजन किया।
विज्ञापन

महानगर के गांधी रोड स्थित पंचायती मंदिर में आर्यिका विविक्तश्री, आर्यिका विजिज्ञासाश्री और विज्ञप्तिश्री माताजी ने श्रावकों ने उत्तम क्षमा धर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि उत्तम क्षमा आत्मा का स्वभाव है। क्रोध से पाप होता है। क्षमा जीवन का गहना है। क्षमा मांगने से दूसरों का नहीं स्वयं का भला होता है। गलतियों के लिए क्षमा मांगने का स्वभाव बनाओ और जि से गलती हो जाए उसे क्षमा करने का संस्कार डालोगे तो जीवन आनंद से भर उठेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व गढ़ाकोटा से आए विद्वान पंडित बालचंद्र शास्त्री ने अभिषेक और पूजन संपन्न कराई। पहले दिन शांतिधारा सिंघई महेंद्र जैन, संजय जैन, आशीष जैन की। शाम को महाआरती के बाद प्रवचनों का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित बालचंद्र शास्त्री जी ने कहा कि गाली सुनकर भी मन में खेद न हो, इतना आंतरिक पुरुषार्थ कर सकोगे तो सबके जीवन में सुख शांति का संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, रजनी जैन, सरोज जैन, ममता जैन, राकेश जैन, सुकुमाल जैन, वीरेंद्र चौधरी, आलोक जैन, विनय बड़कुल, सुरेंद्र सराफ , जिनेंद्र जैन मौजूद रहे।
उधर, दिगंबर जैन शांतिनाथ पंचायती मंदिर सीपरी बाजार में भगवान शांतिनाथ के समक्ष पुरुषों महिलाओं ने दशलक्षण धर्म की आराधना की। इस मौके पर शैलेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, विपुल जैन, जितेंद्र जैन, विनय चौधरी, दीपा जैन, सुधा जैन, संध्या जैन, रेनू जैन, मीना जैन, संगीता जैन, प्रभा जैन, जीतू जैन, सुनीता जैन, नंदा जैन मौजूद रहे।
नगरा स्थित महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भी उत्तम क्षमा धर्म की पूजन की गई। इस मौके पर स्वर्ण जड़ित पांडुक शिला पर भगवान का अभिषेक किया गया। इस मौके पर नेमीचंद जैन, देवेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, अशोक जैन, ज्ञानचंद जैन, विमल जैन, पारुल जैन, अशोक जैन, अजीत जैन, आनंद जैन, आशीष जैन, प्रमिला जैन मौजूद रहे।
जैन समाज के युवाओं ने करगुवां स्थित चंद्रोदय तीर्थ पर भगवान का अभिषेक किया। इस मौके पर कोरोना महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर वरुण जैन, सौरभ जैन सर्वज्ञ, अरुण जैन, सचिन जैन, अंकित जैन, अनूप जैन, सनी, अमन जैन, अविनाश जैन, मयंक जैन, दीपांक जैन, रवि जैन मौजूद रहे।

आज होगी उत्तम मार्दव धर्म की पूजा
दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजन की जाएगी। इस दौरान श्रावक-श्राविकाएं मान कषाय का त्याग करने का संकल्प लेंगे। मंदिरों में सांस्कृ तिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed