फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   paryusarn parv

उत्तम क्षमा गहो रे भाई, इह भव परभव जस सुखदाई...

Mon, 24 Aug 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
paryusarn parv
paryusarn parv
झांसी। जैन समाज का पर्युषण पर्व रविवार को शुरू हो गया। पर्व के शुरू होते ही जिनालयों और घरों में णमोकार मंत्र की गूंज हुई। कोरोना वायरस के चलते श्रावक-श्राविकाओं ने घर में ही धर्म आराधना की। पूजा अर्चना के साथ पहले दिन श्रावक-श्राविकाओं ने उत्तम क्षमा धर्म को धारण करने का संकल्प लिया। वहीं करगुवांजी जैन तीर्थ से शांतिधारा का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

जैन धर्म में पर्यूषण पर्व का विशेष महत्व है। रविवार को पर्व के शुभारंभ पर जैन श्रावकों ने उत्साह नजर आया। घरों में सोलहकारण, पंचमेरू और दशलक्षण धर्म की पूजन की गई। इसके साथ ही लोगों ने उत्तम क्षमा धर्म के पालन का संकल्प लिया। वहीं घरों में व्रत और नियम कर संयम धारण किया।
विज्ञापन

वहीं जैन तीर्थ करगुवां जी में चल रहे लाइव शांति धारा पूजन में इंदौर से आचार्य विद्यासागर महाराज आशीर्वाद मिलने पर श्रावक-श्राविकाएं अभिभूत हो उठे। तीर्थ पर पंडित राहुल शास्त्री के निर्देशन में पूजा अभिषेक एवं तत्वार्थ सूत्र की वाचना संपन्न हुई। इस मौके पर पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने कहा कि क्रोध कभी भी शांति नहीं ला सकता। जिनवाणी के अनुसार क्रोध करना अपने ही पतन का कारण होता है। अपनी भूलों के पश्चाताप से अपनी आत्मा को निर्मल बनाने का संदेश उत्तम क्षमा का दिन देता है। कोरोना महामारी के कारण झांसी समेत विभिन्न नगरों में श्रद्धालुओं ने करगुवां जी तीर्थ से लाइव अभिषेक, पूजन, शांति मंत्र की आहुति में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त किया। इंदौर रेवती रेंज से ब्रह्मचारी सुनील भैया ने आचार्य श्री का संदेश सुनाकर पर्यूषण पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुंबई से डॉ. बरखा जैन, राजेश जैन, जितेंद्र चौधरी, पारस जैन रोहित जैन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी उत्तम मार्दव की पूजा
तीर्थ के मंत्री सुभाष जैन सत्यराज ने बताया कि पर्युषण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की होगी। इस दौरान समाज के श्रावक बंधु मान कषाय का दमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed