{"_id":"dafa473a67c7b18cd75249587eefd900","slug":"partner-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी को गोली से उड़ाया
ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत कपूर टेकरी में कबूतर बाजी को लेकर चल रहे विवाद के कारण चार किशोरों ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गए। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। घटना से क्षेत्र में तनाव है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
बाहर ओरछा गेट कपूर टेकरी निवासी कल्ला कुरैशी का पुत्र अब्दुल उर्फ भैया (19) अपने परिवार के साथ भैंसों की खरीद फरोख्त का काम करता था। उसे कबूतरबाजी का भी शौक था। चंद कदम दूरी पर रहने वाले इरफान कुरैशी (18) पुत्र अफसर कुरैशी को भी कबूतरबाजी का शौक है, जिसके चलते भैया और इरफान के बीच दोस्ती थी। कबूतर पकड़ने को लेकर दोनों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी, लेकिन दोस्ती खत्म नहीं हुई थी।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे इरफान कुरैशी और आशु पुत्र आसिफ कुरैशी उनके घर पर आए। दोनों ने आवाज लगाकर भैया को बुलाया और साथ ले जाने लगे। दोनों को टोका गया। इस पर इरफान व आशू ने बताया कि कबूतर उड़ाने अपने घर की छत पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहां रमजान पुत्र मंसूर कुरैशी व नहीम पुत्र बल्लू कुरैशी भी हैं। आरोप है कि भैया के छत पर पहुंचने पर इन लोगों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज व मारपीट हो गई। शोर मचाने पर आशू, रमजान व नहीम ने भैया के हाथ पकड़ लिए और इरफान ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली चलने की आवास से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब तक आसपास के लोग व परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी भाग गए।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घायल भैया को तुरंत मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा छत पर बने कबूतरों के दड़बा के अंदर रखी बाल्टी से बरामद कर लिया गया है। घेराबंदी करके हत्या के मुख्य आरोपी इरफान व आशू को गिरफ्तार कर लिया गया है। रमजान व नहीम की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।
चौकी इंचार्ज, दो सिपाही निलंबित
कपूर टेकरी में हुई वारदात को एसएसपी सभा राज ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मंडी चौकी इंचार्ज सुनीत सिंह और बीट सिपाही श्यामबाबू व लालसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मृतक और हत्यारोपी एक ही क्षेत्र के होने की वजह से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। चेतावनी दी गई है कि अब यदि किसी क्षेत्र में हत्या व लूट की वारदात हुई तो न सिर्फ चौकी इंचार्ज बल्कि थानेदार को भी निलंबित किया जाएगा।