फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parsad husband and safai women between fight

पार्षद पति और महिला सफाई हवलदार में विवाद, ऑडियो वायरल

Sat, 27 Jun 2020 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Parsad husband and safai women between fight
सफाईकर्मी - फोटो : ?????????
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर 22 के पार्षद पति और महिला सफाई हवलदार में शनिवार को सफाई कार्य को लेकर विवाद हो गया। फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। महिला सफाई हवलदार ने अपर नगर आयुक्त से पार्षद पति के खिलाफ एफआईआर कराने की अनुमति मांगी है। वहीं वार्ड के लोगों में सफाई हवलदार की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

महिला सफाई हवलदार ने आरोप लगाया कि पार्षद पति आदर्श गुप्ता ने मूलचंद्र यादव के मकान के पास सफाई के लिए कहा। इस पर सफाई हवलदार ने मौका मुआयना करने के बाद पार्षद पति को फोन किया कि राजगढ़ में पांच शादियां हैं। इसलिए वहां सफाई जरूरी है। वार्ड में रविवार को सफाई करा देंगे। आरोप है कि इस पर पार्षद पति भड़क गए और अभद्रता से बात करने लगे। महिला सफाई हवलदार का कहना है कि पार्षद पति हर महीने धन की मांग करते थे, जिससे मना करने पर आए दिन विवाद होता है। पहले भी पार्षद पति सफाई कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों से अभद्रता कर चुके हैं। महिला सफाई हवलदार ने मामले की जांच कराने और पार्षद पति के खिलाफ एफआईआर कराने की अनुमति देने की मांग की है। वहीं पार्षद पति आदर्श गुप्ता का कहना है कि उनकी महिला सफाई हवलदार से नहीं बल्कि आउटसोर्स कर्मचारी से बात हुई है। मैंने किसी धन की मांग नहीं की। 15 दिन पहले सफाई के लिए कहा था, लेकिन सफाई कर्मचारी जाते नहीं है। इनको हटाने के लिए अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र की जनता में सफाई कर्मचारियों के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed