फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parkota demolished but not yet constructed

परकोटा ढहाया पर अब तक नहीं बनाया

Tue, 06 Aug 2019 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Parkota demolished but not yet constructed
बार्ड न.48 भांडेरी गेट के नगर निगम द्वारा तोडे गये परकोटे पर पुनर्निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ।
परकोटा ढहाया पर अब तक नहीं बनाया
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम ने अपने स्वार्थ के लिए ऐतिहासिक परकोटा को जेसीबी से ढहाने में एक मिनट के लिए भी नहीं सोचा, जितना उसके निर्माण कराने में नगर निगम का हर एक जिम्मेदार सोच रहा है। आलम यह है कि मामला तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों ने उसे स्मार्ट सिटी में शामिल करने का आश्वासन दिया था पर अब तक उस पर भी विचार नहीं हुआ।
मई में नगर निगम ने एक नाले की खातिर ऐतिहासिक परकोटे की दीवार को जेसीबी से ढहा दिया था। हालांकि नाले के ऊपर की दीवार को ढहाना तो बहाना था। असल मामला कुछ और ही है, जिसके बार में नगर निगम के अधिकारी बताने से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि अब तक दीवार को बनाने काम शुरू तक नहीं हुआ। मामला तूल पकड़ने लगा तो डीएम शिवसहाय अवस्थी ने मामले की जांच कराने के लिए जांच कमेटी बना दी, जिसकी जांच रिपोर्ट आज तक नहीं आई। दूसरी ओर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने दीवार का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था पर आज तक निर्माण नहीं हुआ। अधिकारियों के झूठे दावे और वादों से साफ है कि कोई भी ऐतिहासिक धरोहर बचाने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

इससे साफ है कि वार्ड 48 के पार्षद सुलेमान अहमद मंसूरी की तरफ से लगाए गए आरोप कहीं न कहीं नगर निगम का स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। बता दें कि पार्षद का आरोप है कि नाले के ऊपर का परकोटा ढहाने के पीछे एक जमीन कारोबारी को लाभ पहुंचाने का मकसद था। यही कारण है कि अब तक उसका निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में काम कराना संभव नहीं है। इसलिए, बरसात के बाद दीवार का निर्माण कराने का टेंडर जारी किया जाएगा और परकोटे को पुराने स्वरूप में लौटाया जाएगा। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed