फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parking in marrige hall othervise seal

विवाह घरों में पार्किंग नहीं तो होंगे सील, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

Sun, 16 Dec 2018 01:17 AM IST
jhansi Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 16 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
parking in marrige hall othervise seal
झांसी नगर निगम
विवाह घर में पार्किंग स्थल होना अनिवार्य है। इसके लिए विवाह घरों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। जांच के दौरान यदि पार्किंग स्थल नहीं मिला तो विवाह घर में ताला जड़कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। नगर निगम ने विवाह घरों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अधिकांश विवाह घरों में पार्किंग स्थल न होने की वजह से गाड़ियां सड़क पर खड़ी होने से जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, जिन नाम मात्र विवाहघरों में पार्किंग है भी तो वहां कोई मेहमान गाड़ी खड़ी नहीं करना चाहता है, क्योंकि यदि पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो अंदर फंसने की संभावना रहती है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने विवाह घरों द्वारा पैदा किए जा रहे जाम के हालातों को लेकर खबरें प्रकाशित की थीं। इन्हें संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के विवाह घरों की सूची बनाएं और उनमें पर्याप्त पार्किंग स्थल हैं या नहीं, इसकी जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के इस आदेश की एक कॉपी नगर निगम को भी भेजी गई है।

कॉपी के आधार पर नगर निगम ने विवाह घरों को नोटिस जारी किए हैं कि विवाह घर में पार्किंग स्थल अनिवार्य है। एक सप्ताह में विवाह घरों की जांच होगी, यदि पार्किंग स्थल नहीं है तो विवाह घर सील कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। किसी भी दशा में सड़क पर पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। विवाह घर में सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड अनिवार्य हैं।

रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं

विवाह घर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजते पाए जाने पर विवाह घर व डीजे संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी। नियमों का पालन नहीं करने पर अधिकतम पांच वर्ष की सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

ये है मानक
किसी भी विवाह घर में पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य है। जेडीए के मानक के अनुसार प्रत्येक सौ वर्ग मीटर में दो-दो वर्ग मीटर स्थल पर कार पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। जिस हिसाब से विवाह घर का क्षेत्रफल बढ़ता जाएगा, उसी हिसाब से प्रत्येक तल पर पार्किंग की भी व्यवस्था करना अनिवार्य है। इसका आशय यह है कि यदि विवाह घर की क्षमता सौ व्यक्तियों की है तो उसमें 25 कारों का पार्किंग स्थल होना अनिवार्य है।

''सभी विवाह घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी से शपथ पत्र लिया जाएगा कि उनके विवाह घर में पर्याप्त पार्किंग स्थल है और इसी पार्किंग स्थल में गाड़ियां खड़ी होती हैं। कोई भी गाड़ी सड़क पर खड़ी नहीं होगी। यदि कोई गाड़ी सड़क पर खड़ी मिली तो उसे ट्रैफिक पुलिस खींच लाएगी और विवाह घर संचालक से जुर्माना वसूला जाएगा।'' - प्रभारी नगर आयुक्त, रोहन सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed