{"_id":"681d144889be0f7c0903134a","slug":"paramedical-college-there-will-be-no-admission-in-diploma-in-dialysis-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-550704-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामेडिकल कॉलेज : डिप्लोमा इन डायलिसिस में नहीं होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामेडिकल कॉलेज : डिप्लोमा इन डायलिसिस में नहीं होगा दाखिला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज में डिप्लोमा इन डायलिसिस का दो वर्षीय पाठ्यक्रम बंद होने जा रहा है। नए शिक्षा सत्र में इसके लिए कोई दाखिला नहीं होगा। निदेशक ने इसके पीछे की वजह डिप्लोमा का रोजगारपरक न होना बताया है।प्रयास है कि मेडिकल कॉलेज में संचालित कराया जाए।पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज में डिप्लोमा इन डायलिसिस कोर्स की शुरूआत वर्ष 2014 से हुई। इसके लिए केवल 30 ही सीटें हैं। यह डिप्लोमा करने की पात्रता 12वीं पास है। बताते हैं कि इसमें एक भी सीट खाली नहीं रहती है। वहीं, निदेशक डॉ. अंशुल जैन ने बताया डिप्लोमा रोजगारपरक नहीं है, जिसकी वजह से तमाम युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। जिसकी वजह से इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि यह डिप्लोमा मेडिकल कॉलेज में चलवाया जाए, जहां उपयोगिता होगी। यही नहीं, मेडिकल कॉलेज में कई डिप्लोमा चल भी रहे हैं। इस बार इस डिप्लोमा के लिए कोई दाखिला नहीं होगा।眠