फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Para medical student created ruckus in ICU

Jhansi News: पैरा मेडिकल की छात्रा ने आईसीयू में काटा हंगामा

Tue, 18 Feb 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Para medical student created ruckus in ICU

विज्ञापन
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा ने रविवार रात सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की आईसीयू में हॉस्टल जाने की जिद लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसआईसी ने मामले की गंभीरता देख नवाबाद थाना पुलिस को बुला लिया। किसी तरह से छात्रा को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके चलते, उसकी पुलिस पूरी रात निगरानी करती रही।




आरोप है कि शनिवार को पैरामेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक जाते समय छात्रा को रास्ते में अज्ञात युवकों ने नशीला स्प्रे छिड़ककर बेहोश कर दिया। बाद में उसके कपड़े अस्त-व्यस्त दिखे। उसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसे स्वास्थ्य लाभ देने के लिए स्पेशलिटी ब्लॉक की आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। छात्रा ने रात को हॉस्टल जाने की जिद करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसआईसी डॉ. सचिन माहुर मौके पर पहुंचे। वह बाहर नहीं चली जाए, इसलिए पुलिस का पहरा भी रहा। देर रात छात्रा के माता-पिता भी आ गए। सोमवार सुबह पुलिस छात्रा को लेकर बयान दर्ज कराने ले गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed