फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panjab mail and jhelam express running today

आज से चलेगी पंजाब मेल और झेलम एक्सप्रेस

Tue, 01 Dec 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Panjab mail and jhelam express running today
झांसी। कोरोना काल में रेलवे लगातार नई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसे लेकर आज से झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही मालवा एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद रेलवे ने ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे तेज कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को पुणे जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस दोपहर को 1.50 बजे और जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस शाम 6.15 बजे झांसी आएगी। वहीं मुंबई फिरोजपुर पंजाब मेल दोपहर 2.10 बजे और फिरोजपुर मुंबई पंजाब मेल दोपहर 11.15 बजे झांसी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं, रेलवे ने कुछ ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया है। डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन तीन दिसंबर से रात को 11.05 बजे और कामख्या-डॉ. अंबेडकर नगर ट्रेन शाम 6.45 बजे झांसी पहुंचेगी। ट्रेन के समय में 10 मिनट का बदलाव किया गया है। वहीं दो दिसंबर से डॉ. अंबेडकर नगर से आने वाली मालवा एक्सप्रेस रात को 9.30 बजे और चार दिसंबर से वैष्णोदेवी कटरा से आने वाली मालवा एक्सप्रेस सुबह 3.05 बजे झांसी आएगी। इसके अलावा 02438 निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी रात को 8.10 बजे और 02437 सिंकदराबाद-राजधानी एक्सप्रेस सुबह 5.20 बजे, 02434 निजामुद्दीन-चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस रात को 8.10 बजे, 02433 चेन्नई-निजामुद्दीन राजधानी सुबह 5.20 बजे, 02442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी रात को 8.10 बजे और बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सुबह 5.20 बजे झांसी आएगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिचालनिक कारणों से ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

--------
31 दिसंबर तक चलेगी पटना-इंदौर ट्रेन
रेलवे लगातार ट्रेनों की समयसीमा में बढ़ोतरी कर रहा है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली 09313/09314 इंदौर-राजेंद्र नगर त्योहार विशेष ट्रेन और 09321/09322 इंदौर-राजेंद्रनगर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके चलते यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed