फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panic in Bamhauri village due to monkey menace.

Jhansi News: बंदरों के आतंक से ग्राम बम्हौरी में दहशत

Tue, 23 Jun 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Panic in Bamhauri village due to monkey menace.
मऊरानीपुर। ग्राम बम्हौरी में इन दिनों बंदरों का आतंक है। इस कारण ग्रामीण खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। गांव में लगभग 15 से 20 बंदरों का एक खूंखार झुंड लगातार घरों, गलियों और बगीचों में उत्पात मचा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि बंदरों के डर से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घरों से अकेले निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों का यह झुंड न सिर्फ खुलेआम घूम रहा है, बल्कि घरों के अंदर घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाता है और कपड़े फाड़ देता है। अगर समय रहते प्रशासन ने सुध नहीं ली, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। गांव के संतोष नायक, हर्ष रावत, जुगल नायक, भुजबल सेन आदि ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से बंदरों को पिंजरे में कैद करने की मांग की है, ताकि बम्हौरी का जनजीवन दोबारा सुचारु व भयमुक्त हो सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed