फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panel of three names ready for BJP District President, approval soon

Jhansi News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए तीन नामों का पैनल तैयार, मुहर जल्द

Thu, 16 Jan 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Panel of three names ready for BJP District President, approval soon

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। लखनऊ में हुई प्रदेश संगठन के शीर्ष नेताओं की बैठक में झांसी महानगर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है। अब लखनऊ से दिल्ली मंजूरी के लिए सूची भेजी जाएगी। 20 जनवरी तक जिलाध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।



भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें जिलाध्यक्ष के एलान पर टिकी हुई हैं। दावेदारों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। दूसरी तरफ, जोर-आजमाइश भी जारी है। हर गुट के नेता अपने समर्थक के लिए भरसक पैरवी में जुटे हैं। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में लखनऊ में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों को लेकर प्रदेश संगठन के बड़े नेताओं की बैठक हुई। इसमें झांसी जिले के महानगर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष को लेकर भी मंथन हुआ। झांसी जिले में जिलाध्यक्ष के दोनों पदों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत का कहना है कि जिलाध्यक्षों की घोषणा 20 जनवरी तक संभव है।
विज्ञापन






ये बताए जा रहे प्रमुख दावेदार



महानगर अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष हेमंत परिहार का नाम मुख्य दावेदारों में है। उनके अलावा पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला महामंत्री अमित साहू, पूर्व अध्यक्ष संतोष सोनी, पूर्व अध्यक्ष संजय दुबे, संजीव अग्रवाल लाला भी मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा जिलाध्यक्ष अशोक गिरी के अलावा पूर्व अध्यक्ष संजय दुबे, अरुण सिंह, छत्रपाल सिंह राजपूत, शिवेंद्र प्रताप शैली, प्रदीप कुमार पटेल, डॉ. अनिल राज, रमेश श्रीवास भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed