{"_id":"5f57da668ebc3e615a5d0e9b","slug":"pandit-deen-dayal-park-and-sabhagaar-work-complete-20-reporters-news-jhs17580067","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल पार्क व सभागार के काम 20 तक पूरे हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल पार्क व सभागार के काम 20 तक पूरे हों
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क व सभागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की जिम्मेदार कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को 20 सितंबर तक सभी कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं किले की तलहटी में स्थित अरबन हाट को जल्द शुरू करने का आदेश जारी किया।
मंडलायुक्त ने पार्क में स्थापित की गई लाइटों की सुरक्षा के लिए कवर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को भी गहनता से देखा। इस दौरान पार्क में घास लगाने के लिए काली मिट्टी को मंगवाने के भी निर्देश दिए गए। वहीं पंडित दीनदयाल सभागार में लगवाई गयी 472 सीटों सहित अन्य कार्यों का भी बारीकी से निरीक्षण किया और पाई गई कमियों को भी 20 सितंबर तक दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीछे की ओर पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए दीवारों पर बुंदेलखंडी सभ्यता के चित्र बनवाने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थल के निकट बनाये जा रहे एक लाख 35 हजार लीटर क्षमता के पानी टैंक को भी देखा और कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कराने का आदेश दिया।
मंडलायुक्त ने इस परिसर के पीछे शिल्प हाट बाजार का निरीक्षण किया जो कि इस समय उपयोग में नहीं है, को गंभीरता से लेते हुए झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव को निर्देश दिए कि आत्म निर्भर भारत योजना के अंतर्गत इसे स्वदेशी बाजार के रूप में विकसित किया जाय, जिससे शिल्पकारों को रोजगार बढ़ाने के साथ ही आम जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के स्वदेशी उत्पाद मिल सकेंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा मौजूद रहे ।