फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchkalyanak Pratistha Mahotsav and World Peace Mahayagya from today

Jhansi News: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ आज से

Sun, 09 Feb 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak Pratistha Mahotsav and World Peace Mahayagya from today

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोधसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य, ब्रह्मचारी संजय भैया एवं सह प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी नवीन भैया के निर्देशन में महानगर के बड़ागांव गेट बाहर चावला कालोनी के पास भव्य निर्मित पंडाल में नौ से 14 फरवरी तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ होगा।



रविवार को कटरा रोड स्थित श्री अतिशयकारी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की रथयात्रा निकलेगी। कलश लेकर महिलाएं इंद्राणियों के स्वरूप में घटयात्रा में शामिल होगी। आयोजन के सभी मुख्य पात्र हाथी, घोड़ों और बग्गियों पर सवार होकर हजारों श्रद्धालुओं के साथ भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में नौ फरवरी को गर्भ कल्याणक के पूर्व रूप की क्रिया एवं 10 फरवरी को गर्भ कल्याणक के उत्तर रूप की क्रिया होगी। 11 को जनकल्याणक के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 12 को तप कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




13 को ज्ञान कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं सहित नगर में भरत चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकाली जाएगी। 14 को मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर कार्यक्रम होंगे एवं नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन शाम को महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विराट कवि सम्मेलन होगा। मौके पर अजीत कुमार जैन, रमेश जैन, प्रदीप जैन चैनू, अध्यक्ष संजय सिंघई, कार्याध्यक्ष खुशाल जैन, रविंद्र जैन, कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन ठेकदार, उपाध्यक्ष वरुण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed