फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayat chunav ko lekar jile me 20 se aarambha hogi aarakchan prkrya

पंचायत चुनाव को लेकर जिले में 20 से आरंभ होगी आरक्षण प्रक्रिया

Mon, 15 Feb 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav ko lekar jile me 20 se aarambha hogi aarakchan prkrya
जिले में पंचायत चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया 20 से शुरू होगी। - फोटो : ???? ????
पंचायत चुनाव को लेकर जिले में 20 से आरंभ होगी आरक्षण प्रक्रिया
विज्ञापन

झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न जातियों की आरक्षित सीटों की संख्या तय होने के बाद अब गेंद जिला प्रशासन के पाले में पहुंच गई है। जिलाधिकारी की ओर से अब ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की सीटों के स्थान तय किए जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक 20 फरवरी से इस संबंध में प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। अंतिम प्रकाशन 14 मार्च को कर दिया जाएगा।
पंचायती राज विभाग ने पिछले दिनों ग्राम प्रधानों के लिए आरक्षित होने वाली सीटों की संख्या तय कर दी। जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 165 सीटें सामान्य, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जनजाति की एक, अनुसूचित जाति महिला की 43, अनुसूचित जाति 77, पिछड़ा वर्ग महिला 47, पिछड़ा वर्ग 86 और महिला के लिए 76 सीटें आरक्षित की गई हैं। चक्रानुक्रम के मुताबिक वर्ष 1995-2015 के दौरान इन वर्गों को जो सीट आरक्षित हुईं थीं, अब वरीयता क्रम के अनुसार सीटें आरक्षित होंगी। आरक्षण की जटिलता को देखते हुए इससे जुड़े अधिकारियों को निदेशालय स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। 16 फरवरी से इनका प्रशिक्षण होगा। इसके बाद स्थानीय स्तर पर एडीओ एवं बीडीओ प्रशिक्षित किए जाएंगे। 20 फरवरी से आरक्षण प्रक्रिया आरंभ होगी। दो मार्च को आवंटन की प्रस्तावित सूची प्रकाशित होगी। चार से आठ मार्च के बीच इन प्रस्तावों पर आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी। 10-12 मार्च के बीच इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम आरक्षण की सूची को 14 मार्च तक प्रकाशित कर दिया जाएगा। सूची प्रकाशित होने के बाद एक सप्ताह बाद चुनावी अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
जनपद से ही होगा ब्लॉक प्रमुखों का आरक्षण
जनपद में ब्लॉक प्रमुख की आरक्षित सीटों की संख्या तय होने के बाद इनके स्थान का आरक्षण जनपद स्तर पर किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि इनका आवंटन भी शासन स्तर से ही किया जाएगा। दो दिन पहले व्हाट्सएप ग्रुपों में ब्लॉक प्रमुखों के जनपद में जातिवार आरक्षण की सूची जमकर वायरल हुई, लेकिन अफसरों ने इसे खारिज किया है। उनका कहना है कि शासन स्तर से आरक्षित सीटों की संख्या तय हुई है। इसके आधार पर स्थान स्थानीय स्तर पर तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed