फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayat chunav, 14548 candigate

पंचायत चुनावः प्रधान, बीडीसी पद के 14,548 मैदान में

Tue, 06 Apr 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav, 14548 candigate
voting.jpg - फोटो : voting.jpg
झांसी। ग्रामीण इलाकों में राजनीति का पारा गरमाया हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। पिछले दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 7,289 पदों पर 14,915 ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान के 496 पद हैं, जिन पर 5,508 प्रत्याशियों ने दावा ठोका है। प्रत्येक सीट पर प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। हालांकि, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर ज्यादातर सीटों पर आमने - सामने की टक्कर नहीं है। ग्राम पंचायत सदस्य के 6,170 पदों के सापेक्ष पिछले दो दिनों के दरम्यान 6,395 ही नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। वहीं, जिले के आठों ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 599 सीटें हैं, जिसके सापेक्ष 2645 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। सबसे ज्यादा मारामारी प्रधान पद को लेकर हैं। ग्राम प्रधान के 496 पदों पर 5,508 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि, जिला पंचायत के 24 वार्डों से 367 प्रत्याशी मैदान में आए हैं।
विज्ञापन

नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम सोमवार को शुरू किया गया, जो मंगलवार को भी जारी रहेगा। जबकि, बुधवार को प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर आए नामांकन
-------------------------------------------------
ब्लाक प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) ग्राम पंचायत सदस्य
बड़ागांव 453 253 579
बबीना 589 391 795
मऊरानीपुर 881 383 727
बंगरा 734 299 1003
गुरसराय 646 272 903
बामौर 790 291 933
चिरगांव 705 388 725
मोंठ 710 368 730
-------------------------------------------------------------------
योग - 5508 2645 6395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed