फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchat election

छह सीटों पर 69 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

Wed, 30 Sep 2015 02:10 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 30 Sep 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
panchat election
झांसी। पंचायत चुनाव की प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो
विज्ञापन
गई। बबीना व बड़ागांव विकास खंड की जिला पंचायत की छह सीटों के लिए 69 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा संख्या वार्ड क्रमांक 11 में है। जबकि, सबसे कम वार्ड आठ से हैं।



जिला पंचायत के वार्डों के नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय कक्ष में भरे गए। प्रथम चरण की बबीना, बड़ागांव ब्लाक की जिला पंचायत की छह सीटों के लिए 69 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड क्रमांक सात भोजला (आरक्षित) सीट से नौ प्रत्याशी रामजीशरण पुत्र शिवदयाल, बलवान सिंह, योगेंद्र कुमार, रामजीशरण पुत्र उमाशंकर, तुलाराम अहिरवार, रामकुमार, गौरीशंकर, रमेश व नीलम ने पर्चा दाखिल किया। वार्ड क्रमांक आठ फुटेरा बरुआसागर (महिला) सीट से आठ प्रत्याशी लतारानी, उर्मिला देवी - लक्ष्मीप्रसाद, उर्मिला - कप्तान सिंह, नीलम, राजपति, प्रमोद कुमारी, गंगा देवी व उर्मिला देवी - महेश कुमार ने पर्चा भरा। वार्ड क्रमांक नौ रक्सा (अनुसूचित जाति) सीट से 13 प्रत्याशी आलखंड सिंह, राधेलाल, भीमराव अहिरवार, बृजमोहन, मुन्नालाल, राकेश, बलवीर, मेवालाल, देशराज, गौतम, अरविंद, वीर सिंह व पुरुषोत्तम ने नामांकन किया। वार्ड क्रमांक 10 राजापुर (अन्य पिछड़ा वर्ग) सीट से नौ प्रत्याशी सामने आए। इनमें सज्जन सिंह, भरत सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, कंचन यादव, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अंगद, हरज्ञान व महेश ने पर्चा भरा। वार्ड क्रमांक 11 खैलार (महिला) सीट से सर्वाधिक 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां से लक्ष्मी, अंजली यादव, रश्मि देवी, किरन देवी, विमला, साक्षी राजपूत, सविता, मीना, आवदा, उमा, सुमीता, विमला, आरती, मुन्नी देवी, संतोष कुमारी व नाजनीन खान ने नामांकन किया। वार्ड क्रमांक 12 बबीना रुरल (अनारक्षित) सीट से 14 प्रत्याशी कीरत सिंह, कुंदन सिंह, महेंद्र, जनक सिंह, मदन सिंह, बृजेंद्र सिंह, रविंद्र यादव, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, शोभाराम, छत्रपाल, भारत सिंह, धर्मेंद्र व अमित कुमार ने नामांकन दाखिल किया।



नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही। ज्यादातर प्रत्याशी समर्थकों के जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे। हालांकि, समर्थकों को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वाहनों के काफिलों के चलते जेल चौराहा-कचहरी चौराहा रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित बनी रही। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा - व्यवस्था रही।

आचार संहिता हुई तार-तार
झांसी। पंचायत चुनाव में जुलूस निकालने व सभा आयोजित करने की पूर्व में अनुमति लेना जरूरी है। इसका खर्च प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़ा जाता है लेकिन, ज्यादातर प्रत्याशियों ने बगैर अनुमति के नामांकन जुलूस निकाले। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों के जुलूस में सैकड़ों चौपहिया वाहन शामिल रहे। नामांकन करने आए प्रत्याशियों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed