फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Palak and Jhalak became the best female fighter in Muaythai competition

मुएथाई प्रतियोगिता मे बेस्ट फीमेल फाईटर बनी पलक और झलक

Thu, 30 Sep 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Palak and Jhalak became the best female fighter in Muaythai competition
बबीना। स्थानीय नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी ऑफ कुंगफू एंड मुएथाई में मुएथाई मार्शल आर्ट की दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बेस्ट फीमेल फाइटर का खिताब झलक साहू एवं पलक साहू ने प्राप्त किया है, जबकि बेस्ट मेल फाइटर का खिताब देव साहू ने अपने नाम किया। बबीना में 28 व 29 सितंबर को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में झांसी एवं ललितपुर जिले के कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला मुएथाई संघ झांसी के अध्यक्ष और मुख्य प्रशिक्षक संजीव यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। समापन पर मुख्य अतिथि यशपाल सिंह यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में महिला टीम से अंडर 12 वर्ष के 28 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में बबीना की झलक साहू को स्वर्ण पदक, अंडर 14 वर्ष के भार वर्ग 36 से 46 किलोग्राम में ललितपुर की वाणी तिवारी ने स्वर्ण पदक, बबीना की सौम्या यादव ने रजत पदक, प्लाक्षा सैनी ने कांस्य पदक और अंडर 16 के भार वर्ग 55 से 60 किलोग्राम में बबीना की पलक साहू ने स्वर्ण पदक व ललितपुर की आर्या जैन ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग के अंडर 12 के भार वर्ग 20 से 30 किलोग्राम में बबीना झांसी से देव साहू ने स्वर्ण पदक, कबीर राय ने रजत पदक जीता। अंडर 12 के भार वर्ग 32 से 40 किलोग्राम में बबीना के यश यादव ने स्वर्ण पदक और जुबेर अहमद खान ने रजत पदक जीता। अंडर 14 के भार वर्ग 60 किलोग्राम में ललितपुर से देव सोनी ने स्वर्ण पदक, वेद तिवारी ने रजत पदक और सुमित ने कास्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 16 के 50 से 55 किलोग्राम वर्ग में नितेश यादव ने स्वर्ण पदक और देवेंद्र राजपूत ने रजत पदक जीता। वहीं, अंडर-19 के 40 से 45 किलोग्राम में धर्मेंद्र और अंडर 22 के 65 से 70 किलोग्राम वर्ग में हरिशंकर ने भी स्वर्ण पदक जीता।

प्रतियोगिता के दौरान ललितपुर कोच अमन यादव, सचिव कैप्टन आरबी यादव, हरदयाल सिंह, गोलू यादव, रवि वाल्मीकि, सुमित राय, अनिल चौरसिया, अमन यादव, मांडवी चौबे, प्रतीक कुमार सेन, जितेंद्र कुमार, ऋषभ यादव, काजल जोशी, दीपक रजक, जितेंद्र पाल, हेमंत वर्मा, प्रशांत तिवारी, शिल्पी रायकवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed