फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pakistani thugs tried to cheat teacher with help of artificial intelligence

Jhansi: 'मैं चौकी इंचार्ज बोल रहा हूं..', पाकिस्तानी नंबर से की कॉल; बच्चे की आवाज निकालकर पिता से मांगे रुपये

Fri, 22 Mar 2024 10:03 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Mar 2024 10:03 PM IST
सार

झांसी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लेकर एक बच्चे आवाज निकाली गई। पाकिस्तान के नंबर से उसके बच्चे के पिता को कॉल किया गया और रुपये की मांग की गई।

विज्ञापन
Pakistani thugs tried to cheat teacher with help of artificial intelligence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास विकास कॉलोनी निवासी संजीव बुधौलिया बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में अध्यापक हैं। बुधवार की दोपहर तकरीबन सवा तीन बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि 'मैं चौकी इंचार्ज बोल रहा हूं, तुम्हारा बेटा एक कुख्यात अपराधी के साथ पकड़ा गया है।' इसी बीच बेटे की आवाज आने लगी। बेटे ने कहा कि वे लोग उसे मार रहे हैं। इन लोगों ने उसे खून से लतपथ कर दिया है। 

विज्ञापन


इसके बाद कॉल करने वाले ने संजीव से कहा कि बेटे को छुड़ाना चाहते हो तो पचास हजार रुपये अकाउंट में ट्रांसफर कर दो। इस पर शिक्षक घबरा गए। हालांकि, उन्होंने खुद को संभालते हुए अपने दूसरे मोबाइल से घर पर फोन लगाया तो पता चला कि बेटा घर पर है। इसके बाद उन्हें पूरा माजरा समझ में आ गया। जिस नंबर से उनके पास कॉल आई थी वह पाकिस्तान का निकला। बदमाशों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लेकर बेटे की आवाज बनाई थी। इसकी शिकायत उन्होंने फोन पर सीपरी बाजार पुलिस से की। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी लिखित में शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed