फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Paisent provide super treatment after 10 months

मेडिकल कॉलेज में 10 माह बाद मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी इलाज

Fri, 19 Feb 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Paisent provide super treatment after 10 months
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 10 महीने बाद मरीजों का सुपर स्पेशियलिटी इलाज शुरू होगा। कॉलेज प्रशासन ने तय किया है कि अब कोविड मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की चौथी मंजिल पर ही भर्ती किया जाए। कोविड मरीजों के बिल्डिंग में आने का रास्ता भी अलग होगा। यहां किसी अन्य मरीज को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। अगले सप्ताह से ब्लॉक में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी की ओपीडी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है। आठ दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बिल्डिंग का शुभारंभ किया था। ब्लॉक में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी विभाग की अलग यूनिट बनी हैं। यहीं पर सभी छह विभाग की ओपीडी की सुविधा है। हर विभाग में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड हैं, जिसमें 60-60 बेड हैं। साथ ही मॉड्यूलर और माइनर ओटी भी है। हर यूनिट में अत्याधुनिक मशीनें भी मंगवाई गई हैं, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की भागदौड़ न करनी पड़ी।
विज्ञापन

बिल्डिंग में उपचार शुरू होने के तीन-चार महीने बाद ही कोरोना महामारी फैल गई। इस कारण बिल्डिंग को कोविड अस्पताल में तब्दील करना पड़ गया। हालांकि, अब कोरोना के मरीज काफी घट गए हैं। शासन ने भी मेडिकल कॉलेज को छोड़कर एल-1 और एल-2 इकाइयों को कोविड मुक्त कर दिया है। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कोविड मरीजों के लिए एक स्थान तय करने जा रहा है। इसके बाद ह्रदय, गुर्दा, न्यूरो आदि से संबंधित उपचार के लिए मरीजों को निजी अस्पताल या फिर दूसरे शहरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग में अब चौथे मंजिल पर ही कोविड मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां आने वाले मरीजों के लिए अलग रास्ता होगा। अगले सप्ताह से नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी की ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed