{"_id":"67c75a0c922a2d6ac10cbb36","slug":"painful-death-of-cyclist-due-to-collision-with-vehicle-jhansi-news-c-332-1-ban1001-101083-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
- बाइक चालक भी घायल, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। मंगलवार देर रात लगभग आठ बजे झांसी-खजुराहो हाईवे पर रतौसा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल समेत मृतक बुरी तरीके से हाईवे पर दूर जा गिरा। वहीं, इसी दुर्घटना में थाना कटेरा ग्राम कटेरा देहात निवासी राहुल कुशवाहा मऊरानीपुर से अपने गांव जा रहा था, वह भी बुरी तरीके से दुर्घटनाग्रस्त हो गया बाइक हाईवे से नीचे गिर गई।
मौके पर पहुंचे बंगरा चौकी इंचार्ज दिलीप पांडेय, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल रोहित पाठक ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया। पुलिस ग्रामीणों की मदद से साइकिल सवार की शिनाख्त में जुटी हुई है। इस दौरान एनएचएआई टीम राहुल गोस्वामी आरपीओ, सुखरुद्दीन चालक, भरत हेल्पर, रफीक एंबुलेंस, डॉ. अमित यादव, महेश राजपूत उपस्थित रहे।