{"_id":"603510708ebc3ee8fa48626d","slug":"paid-se-latka-mila-student-ka-sav-hatya-ki-aasanka-jhansi-news-jhs1892609134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मोहित यादव, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला लापता छात्र का शव
झांसी। मंगलवार को थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के भोजला गांव निवासी आईटीआई के छात्र का शव कानपुर हाईवे स्थित बूढ़ा गांव के पास बगीचे में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल से छात्र की बाइक मिली है। छात्र शनिवार से लापता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भोजला गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव का पुत्र मोहित यादव (24) आईटीआई का छात्र था। शनिवार की सुबह वह पेपर देने की कहकर घर से निकला था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं चल सका। अभी उसकी खोजबीन चल रही थी, तभी उसका उसका शव कानपुर हाईवे स्थित बूढ़ा गांव के पास बगीचे में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने उसका शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एक साल पहले हुई थी शादी
चचेरे भाई रवींद्र ने ने बताया कि मोहित की शादी एक साल पहले हुई थी। दो भाइयों में मोहित बड़ा और रोहित छोटा था। उसकी एक बहन भी है। पिता खेती किसानी के साथ पेट्रोल पंप पर भी काम करते थे। वह पिता के साथ खेती में भी हाथ बंटाता था।