फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pahuj river

पहूज नदी में नहीं गिरेगा नालों का गंदा पानी

Thu, 29 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। आने वाले दिनों में पहूज नदी में नालों से शहर की गंदगी नहीं गिरेगी। नगर निगम ने पहूज नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए योजना बना ली है। अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) से पहूज में गिरने वाले सभी नालों के पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। जल निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर की नालियों और नालों से बहने वाली गंदगी पहूज नदी में जाकर गिरती है। नाले गिरने से पहूज नदी प्रदूषण का शिकार है। स्थिति यह है कि पहूज नदी में पानी की जगह गंदगी दिखाई देती है। शहर के एक हिस्से की पेयजल व्यवस्था जल संस्थान छह से सात एमएलडी पानी प्रतिदिन महानगर में बने पहूज नदी से लेता है। नदी में गंदे नाले गिरने के कारण बांध का पानी प्रदूषित है, ऐसे में जल संस्थान को उसे साफ करने में मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन, आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


पहूज नदी में गिरने वाले नालों का पानी साफ करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इससे नालों से आने वाली गंदगी साफ कर पानी ही नदी में बहाया जाएगा। पहूज नदी के लिए बनी 16 करोड़ रुपये की योजना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ घाट निर्माण, सिल्ट सफाई व अन्य कार्य कराए जाएंगे। योजना को अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के माध्यम से स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों के समन्वय से महानगर का विकास किया जाना है। स्मार्ट सिटी के लिए अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन वरदान साबित हो रहा है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहूज नदी को प्रदूषण मुक्त करने में मील का पत्थर साबित होगा।
- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed