फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pahuj dam overflow

पहूज के पानी ने लांघी डूब क्षेत्र की सीमा, सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट

Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
pahuj dam overflow
प्रशासन - फोटो : demo pic
झांसी। झांसी मुख्यालय से कोई सात किलोमीटर दूर पहूज बांध का पानी अपने डूब क्षेत्र की सीमा लांघकर परवई, दातारनगर और आसपास के गांवों के खेतों में घुस गया। इससे सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट हो गई। अब दुखी किसान ने मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि वह सर्वे करवाएंगे ताकि पता लग सके कि हकीकत क्या है।
विज्ञापन


जून-जुलाई में किसानों ने खेतों में धान, तिल, उर्द आदि फसलों की बुवाई की थी। किसानों की फसल लगभग तैयार हो चुकी थी। किसानों ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही पहूज बांध भरा गया था। इस बार पानी डूब क्षेत्र की सीमा को पार करके किसानों के खेतों में भर गया। इस कारण कई किसानों की फसलें सड़ गई हैं। कुछ खेतों में पानी तो पांच फुट तक भर गया है। इससे फसल पूरी तरह डूब गई है। किसानों ने बताया कि पहूज बांध का पानी ओवरफ्लो होने से परवई, दातारनगर, करारी, पलींदा, ढीमरपुरा, डेली, पाली, लहार, खोड़न, नया गांव, सिमरधा आदि गांवों की कई एकड़ भूमि में खड़ी फसल नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों को आर्थिक और मानसिक चोट पहुंची है।
विज्ञापन


बेतवा नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार का कहना है कि पुराने और नए गेटों पर बांध का जलस्तर एक ही है। चूंकि, जब बांध का जलस्तर कम होता है तो कुछ किसान डूब क्षेत्र की भूमि पर खेती करना शुरू कर देते हैं। बांध बनने पर उनकी फसल डूब जाती है तो हल्ला मचाते हैं। अगर, ज्यादा जमीन डूबी है तो सर्वे करवाएंगे, ताकि पता चल सके प्रभावित गांव डूब क्षेत्र में हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed