{"_id":"62b75eba11542e286f22d833","slug":"pac-jawans-will-join-the-special-security-force-of-the-state-jhansi-news-jhs223572693","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में शामिल होंगे पीएसी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में शामिल होंगे पीएसी जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पीएसी के जवान अब प्रदेश की स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपी एसएसएफ) में शामिल होंगे। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
केंद्रीय बल सीआईएसएफ की तर्ज पर प्रदेश में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया है। मुख्यालय स्तर पर इसके अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। अब इसकी पांच बटालियनों का गठन किया जा रहा है, जिसमें 40 कंपनियां होंगी। इन कंपनियों में पांच हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी।
यूपी एसएसएफ में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी से भी जवान लिए जा रहे हैं। इन जवानों को तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर एसएसएफ में भेजा जाएगा। वहां इनकी तीन माह की स्पेशल ट्रेनिंग होगी। एसएसएफ पर प्रमुख रूप से मेट्रो ट्रेनों व कचहरी की सुरक्षा सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। एसएसएफ में शामिल होने के इच्छुक जवानों से 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा के बताए जा रहे उपाय
झांसी। भले पीएसी जवानों की ड्यूटी दंगा नियंत्रण व शांति व्यवस्था में लगाई जाती है, लेकिन उन्हें साइबर अपराध के बारे में भी बताया जा रहा है। पीएसी की ट्रेनिंग में साइबर अपराध का अध्याय भी जोड़ा गया है। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर पर काम करने की बारीकियां भी बताईं जा रही हैं।
पीएसी के जवानों को यूपी एसएसएफ में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। इसमें शामिल होने के इच्छुक जवानों से 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। एसएसएफ में शामिल होने के बाद जवानों की वहां स्पेशल ट्रेनिंग होगी।
- केपी यादव, सेनानायक - 33वीं वाहिनी पीएसी