फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Overtaking dumper crushed a young man, four people narrowly escaped

Jhansi News: ओवरटेक कर रहे डंपर ने युवक को रौंदा, चार लोग बाल-बाल बचे

Fri, 29 Nov 2024 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Overtaking dumper crushed a young man, four people narrowly escaped

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में कानपुर हाईवे पर दिगारा में ओरवटेक कर रहे डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना में चार लोग बाल-बाल बच गए।


दतिया के ग्राम हरदई निवासी रामराजा (42) अपने दोस्त के साथ ट्रक की मरम्मत कराने बड़ागांव के दिगारा आया हुआ था। दोस्त धर्मेंद्र ने बताया कि उसका ट्रक खराब हो गया था। ट्रक की मरम्मत के दौरान सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तीन अन्य लोग भी वहां खड़े हुए थे। इसी दौरान एक टैंकर को डंपर ओवरटेक कर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ गया और डंपर उनकी ओर आ गया। डंपर ने रामराजा को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार लोग बाल-बाल बच गए। बता दें कि रामराजा मजदूरी करके घर चलाता था। उसका 19 साल का एक बेटा है, जो पढ़ रहा है। रामराजा की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed