फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   overating held in fertilizer

खाद बिक्री में ओवररेटिंग पकड़ी

Sat, 03 Nov 2018 01:02 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 03 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
overating held in fertilizer
खाद बिक्री में ओवररेटिंग - फोटो : demo
खाद की निर्धारित से अधिक कीमत वसूलने पर शुक्रवार को खाद विक्रय केंद्र पर किसानों ने हंगामा कर दिया। सूचना पाकर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जांच में ओवररेटिंग पाई गई। तहसीलदार अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिजवाहा में खाद बिक्री केंद्र है। यहां से किसानों को कृभको और इफ्को की खाद की बिक्री की जा रही है। शुक्रवार को खाद बिक्री के दौरान यहां हंगामा हो गया। किसानों का आरोप था कि केंद्र पर खाद की निर्धारित से अधिक कीमत वसूली जा रही है। किसानों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। इस पर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों से जानकारी ली और उन्हें दिए जाने वाले बिल देखे। तहसीलदार ने बताया कि खाद बिक्री में ओवररेटिंग की पुष्टि हुई है। वे अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे। इसके बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि, किसानों की सहूलियत को देखते हुए केंद्र पर खाद की बिक्री नहीं रोकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed