फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   over-bridge

सीपरी ओवर ब्रिज: अभी एक साल राहत की उम्मीद नहीं

Fri, 23 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार ओवर ब्रिज बनाने में सेतु निगम तेजी से काम कर रहा है। दावा है कि जून 2016 में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, मगर रेलवे के हिस्से का काम पूरा होने में नया साल पूरा लग जाएगा। इससे राहगीरों व क्षेत्रवासियों को अभी एक साल और राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


यातायात समस्या के समाधान के लिए 27 सितंबर 2012 को झांसी आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीपरी बाजार में रेलवे ट्रैक के ऊपर ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति दी थी। जून 2014 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने निर्माण शुरू किया। अभी सेतु निगम अपने हिस्से का करीब 65 प्रतिशत काम पूरा कर चुका है। बाकी काम जून 2016 में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इधर, रेलवे अभी तक अपना काम शुरू नहीं कर सका है।
विज्ञापन


हालांकि, रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया के लिए फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद स्वीकृति के लिए फाइल मुख्यालय भेज दी है। मगर अभी भी जनवरी 2016 से पहले काम शुरू होने की उम्मीद नहीं है। मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल के अनुसार जिस दिन रेलवे अपना काम शुरू करेगा। उस दिन से कम से कम आठ माह काम पूरा होने में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में नागरिकों को वर्ष 2016 में भी राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। जबकि, दिनों-दिन सीपरी बाजार पुल से निकलने में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।


चार पहिया वाहन चित्रा चौराहा से होटल हाइवे तक की दूरी तय करने में दस से पंद्रह मिनट का समय लग रहा है। अगर जाम लग गया तो स्थिति और भी विकट हो जाती है। जाम में पैदल यात्री भी फंस कर रह जाते हैं। इतना हीं नहीं, निर्माण व वाहनों से हो रहे प्रदूषण के कारण राहगीरों व दुकानदारों का पल-पल काटना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed