Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Over 400 objections received regarding the promotion of teachers

Jhansi News: शिक्षकों की पदोन्नति पर प्राप्त हुईं 400 से अधिक आपत्तियां

Thu, 26 Nov 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Over 400 objections received regarding the promotion of teachers
4590 शिक्षकों की पदोन्नति पर तीन दिन में दूर होंगी अड़चनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिषदीय विद्यालयों के 4590 शिक्षकों की पदोन्नति की राह में आ रही विसंगतियों को दूर करने की कवायद तेज हो गई है। अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद विभाग के पास 400 से अधिक आपत्तियां पहुंच चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें गुणांक में नाम और डाटा जॉइनिंग से जुड़ी हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सभी आपत्तियों का तीन दिन के भीतर निस्तारण करने की बात कही है। इसके बाद अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। ऐसे में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन





जनपद में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत जारी वरिष्ठता सूची में बेसिक विद्यालयों के 2697 और जूनियर विद्यालयों के 1893 शिक्षक शामिल हैं। इस तरह कुल 4590 शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इससे पहले संभावित वरिष्ठता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद प्राप्त शिकायतों के परीक्षण और निस्तारण की प्रक्रिया के तहत अनंतिम सूची जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed