{"_id":"664e722133738087860bc6f4","slug":"outcry-due-to-extreme-heat-in-jhansi-two-thousand-people-fell-ill-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-320047-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में भीषण गर्मी से हाहाकार... दो हजार लोग पड़े बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में भीषण गर्मी से हाहाकार... दो हजार लोग पड़े बीमार
विज्ञापन
- सुबह नौ बजे से ही झुलसाने लगी थी धूप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा तप रहे झांसी में अब भीषण गर्मी से हाहाकार मचने लगा है। गर्मी के चलते बुधवार को दो हजार लोग बीमार पड़ गए। किसी को उल्टी, दस्त तो किसी को चक्कर और बुखार आया। आलम यह रहा कि अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की कतार लगी रही। वहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ही गर्मी के चलते दो मरीज बेहोश होकर गिर पड़े। जिनका उपचार कराया गया। वहीं बुधवार को बिजली कटौती ने गर्मी का सितम बढ़ाया।
झांसी में लगातार दो दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है। वहीं अब तो लोग हीट वेव और गर्मी की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को इन बीमारियों से ग्रस्त करीब 1200 मरीज मेडिकल कॉलेज में पहुंचे और 500 मरीजों ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। इसके साथ करीब 300 मरीज निजी अस्पतालों में पहुंंचे। इनमें से 150 मरीजों को अकेले मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती किया गया। जबकि 250 मरीजों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में 1200 मरीज गर्मी से जुड़ी बीमारियों का इलाज कराने आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि अस्पताल में गर्मी के चलते बीमार पड़े 500 मरीजों का इलाज किया गया।
-- -- -- -- -
ये रहा ओपीडी का हाल
अस्पताल ओपीडी में आए मरीज गर्मी से बीमार
मेडिकल कॉलेज 1800 1200
जिला अस्पताल 1500 500
निजी अस्पताल 1000 300
(स्रोत: स्वास्थ्य विभाग)
-- -- -- -- -- -
मेडिकल कॉलेज में गुल होती रही बिजली
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को डॉ. नूतन अग्रवाल की ओपीडी में रोगियों की अच्छी खासी भीड़ जमा थी। यहां बार-बार बिजली गुल होती रही। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे थे। अंधेरा होने के कारण मरीजों को पर्चा भी मोबाइल की टॉर्च जलाकर देखना पड़ रहा था। इस दौरान भीषण गर्मी की वजह से भीड़ में खड़े दो लोग एक-एक करके बेहोश होकर गिर पड़े। ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत दोनों को उपचार दिया। कुछ देर में एक व्यक्ति को होश आ गया मगर दूसरे व्यक्ति भगवान दास उम्र 70 वर्ष को होश नहीं आया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
बॉक्स-- --
शरीर में नमक की कमी न होने दें
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने लोगों से अपील की है कि शरीर में नमक की कमी न होने दें। नींबू शिकंजी अथवा एक गिलास पानी में दो चुटकी नमक डालकर कई बार पीएं। इससे शरीर में पानी और नमक की कमी नहीं होगी। इससे चक्कर खाकर गिरना, उल्टी, दस्त आदि समस्याओं से बचा जा सकेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें, अगर निकलना जरूरी है तो सिर पर गमछा या टोपी पहन कर निकलें। हल्के कपड़े पहनें। ठंडे पानी से कई बार नहाना भी लाभदायक है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गर्मी में बिजली कटौती ने छीना चैन
- मिशन कंपाउंड की कृष्णा पुरी व आसपास के एरिया में करीब 12 घंटे बाद आई बिजली
झांसी। गर्मी ने जहां एक ओर लोगों को बीमार किया तो दूसरी ओर बिजली कटौती ने चैन छीना। महानगर में बुधवार को कहीं ट्रांसफाॅर्मर खराब होने तो कहीं केबल में आग लगने से बिजली गुल रही।
मुन्नालाल पावर हाउस के एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बतायासल कि मिशन कंपाउंड में लगे 11केवी के ट्रांसफाॅर्मर में मंगलवार देर रात करीब एक बजे ओवरलोडिंग से खराबी आ गई। इससे कृष्णापुरी और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने खराबी सुधारने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ मेडिकल विकास सोनी ने बताया मंगलवार रात फाल्ट होने की वजह से नंदू कॉलोनी और फौजी चौराहा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। बुधवार सुबह 9:30 बजे पिछोर फीडर में फाल्ट आ गया। इससे सुबह 11.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। नंदनपुरा एसडीओ नागेंद्र सिंह ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी का ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिप हुआ। इससे करीब तीन घंटे तक बिजली बंद रही। सीपरी एसडीओ कन्हैया लाल ने बताया कि सेंट्रल होटल के पास ट्रांसफाॅर्मर की केबल में आग लग गई। इससे बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही।
-- -- -- -- -- --
हीट वेव प्रबंधन समिति का होगा गठन : डीएम
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय हीट वेव प्रबंधन समिति का गठन किया जा रहा है। समिति के सदस्यों द्वारा किसानों से लेकर आम लोगों को अलग-अलग तरीके से गर्मी और हीट वेव से एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लू से जनहानि भी हो सकती है। इसलिए कड़ी धूप में बाहर न निकलें। डीएम ने कहा कि सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का नियमित भोजन करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सूखने लगी आंखें, एलर्जी के रोगी भी बढ़े
भीषण गर्मी की वजह से लोगों की आंखें सूखने लगी हैं। यही नहीं, आंखों में एलर्जी के रोगी भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आंख के रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं होने अथवा गर्म हवाओं की वजह से आंखें सूखने लगी हैं। इसका असर रेटिना पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आंखों की एलर्जी के रोगियों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। इसमें आंखों का लाल होना और खुजली होना शामिल है।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा तप रहे झांसी में अब भीषण गर्मी से हाहाकार मचने लगा है। गर्मी के चलते बुधवार को दो हजार लोग बीमार पड़ गए। किसी को उल्टी, दस्त तो किसी को चक्कर और बुखार आया। आलम यह रहा कि अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की कतार लगी रही। वहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ही गर्मी के चलते दो मरीज बेहोश होकर गिर पड़े। जिनका उपचार कराया गया। वहीं बुधवार को बिजली कटौती ने गर्मी का सितम बढ़ाया।
झांसी में लगातार दो दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है। वहीं अब तो लोग हीट वेव और गर्मी की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को इन बीमारियों से ग्रस्त करीब 1200 मरीज मेडिकल कॉलेज में पहुंचे और 500 मरीजों ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। इसके साथ करीब 300 मरीज निजी अस्पतालों में पहुंंचे। इनमें से 150 मरीजों को अकेले मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती किया गया। जबकि 250 मरीजों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में 1200 मरीज गर्मी से जुड़ी बीमारियों का इलाज कराने आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि अस्पताल में गर्मी के चलते बीमार पड़े 500 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
ये रहा ओपीडी का हाल
अस्पताल ओपीडी में आए मरीज गर्मी से बीमार
मेडिकल कॉलेज 1800 1200
जिला अस्पताल 1500 500
निजी अस्पताल 1000 300
(स्रोत: स्वास्थ्य विभाग)
मेडिकल कॉलेज में गुल होती रही बिजली
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को डॉ. नूतन अग्रवाल की ओपीडी में रोगियों की अच्छी खासी भीड़ जमा थी। यहां बार-बार बिजली गुल होती रही। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे थे। अंधेरा होने के कारण मरीजों को पर्चा भी मोबाइल की टॉर्च जलाकर देखना पड़ रहा था। इस दौरान भीषण गर्मी की वजह से भीड़ में खड़े दो लोग एक-एक करके बेहोश होकर गिर पड़े। ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत दोनों को उपचार दिया। कुछ देर में एक व्यक्ति को होश आ गया मगर दूसरे व्यक्ति भगवान दास उम्र 70 वर्ष को होश नहीं आया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बॉक्स