फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Opposition insulted Dalits, backwards in Parliament, ministers could not introduce

संसद में विपक्ष ने किया दलित, पिछड़ों का अपमान, मंत्री नहीं दे पाए परिचय

Wed, 18 Aug 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Opposition insulted Dalits, backwards in Parliament, ministers could not introduce
झांसी। केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछले वर्ग से खूब मंत्री बनाए हैं। सरकार ने तो इस वर्ग के लोगों को खूब तवज्जो दी लेकिन विपक्ष ने नवनिर्वाचित मंत्रियों का संसद में परिचय तक नहीं होने दिया। ऐसा करके विपक्ष ने दलित, पिछड़ों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच है सबका साथ, सबका विकास।
विज्ञापन

मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान झांसी आए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बुंदेलखंड की दिशा और दशा सुधारने के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। इसका जल्द लाभ देखने को मिलेगा। डिफेंस कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, हर घर जल योजना बुंदेलखंड के लिए वरदान साबित होंगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा की समस्या है। इसी के मद्देनजर सरकार ने गरीबों को चार-चार पशु देने की योजना शुरू की है। इससे 3600 रुपये महीने की आय भी होती है। इसके अलावा गाय के गोबर से पेंट बनाने की भी तैयारी है। इसकी खासियत ये है कि गोबर से बना पेंट जल्द ही सूख जाता है। बुंदेलखंड में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को लोन भी प्रमुखता से दिया जाएगा। ताकि, उद्योग के संचालन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। वहीं, एरच बांध घोटाले के सवाल पर बोले कि ईओडब्ल्यू इसकी जांच कर रही है। जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। वहीं, किसानों से केंद्रों पर गेहूं, चावल खरीद में रुपये वसूली के सवाल पर बोले कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के 13 हजार युवाओं को दिया रोजगार
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बुंदेलखंड में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ सालों में यहां 13,416 युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। सरकारी योजनाओं से रोजगार के नए-नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed