फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Opposition did not get fighters to fight BJP

Jhansi News: भाजपा से लड़ने के लिए विपक्ष को नहीं मिले लड़ाके

Tue, 18 Apr 2023 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Opposition did not get fighters to fight BJP
झांसी। निकाय चुनाव में भाजपा को हराने का दंभ भरने वालीं विपक्षी पार्टियों को कई वार्ड में दावेदार ही नहीं मिले। आंकड़ों को देखें तो भाजपा के पास हर सीट पर आठ से 10 दावेदार थे। ऐसे में भाजपा ने सभी 60 वार्ड में प्रत्याशी घोषित कर दिए, मगर समाजवादी पार्टी 30, बसपा 10 और कांग्रेस आठ वार्डों में प्रत्याशी नहीं उतार सकी।
विज्ञापन

झांसी में निकाय चुनाव को लेकर मतदान चार मई को होना है। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इस बार प्रदेश में सत्ता होने की वजह से मेयर से लेकर पार्षदों तक के टिकट के लिए भाजपा में ही सबसे ज्यादा होड़ थी। मेयर के लिए जहां 54 लोगों ने दावेदारी की थी, तो वहीं, महानगर के 60 वार्डों में लगभग 600 दावेदार थे। ऐसे में जनप्रतिनिधियों से लेकर भाजपा पदाधिकारियों को टिकट चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रमुख राजनीतिक दलों में भाजपा ने ही सभी वार्ड में पार्षद प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि, कांग्रेस ने 52 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। हालांकि, कांग्रेस ने आठ वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने 50 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी 30 वार्डों में ही अपने प्रत्याशी उतार पाई है।
विज्ञापन


नगर पालिका, नगर पंचायत में भी यही हाल
वार्ड ही नहीं नगर पालिका और नगर पंचायत में भी विपक्षी दलों का यही हाल है। भाजपा को छोड़कर कोई दल सभी 12 नगर पालिका, नगर पंचायतों में प्रत्याशी नहीं उतार पाया। कांग्रेस ने जहां टोड़ीफतेहपुर नगर पालिका, बरुआसागर व चिरगांव नगर पालिका में प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहीं, बसपा ने कटेरा नगर पंचायत में प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। समाजवादी पार्टी ने बरुआसागर नगर पालिका से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed