फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only the son can save the family: Shambhu Sharan Lata

पुत्र वही जो कुल का उद्धार कर दे : शंभूशरण लाटा

Sun, 22 Dec 2024 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Only the son can save the family: Shambhu Sharan Lata

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। पठलेश्वर महादेव मंदिर नगरा में रामराजा सरकार सेवा समिति की ओर से आयोजित की जा रही श्रीरामकथा के छठे दिन कथाव्यास शंभूशरण लाटा ने राम वनवास एवं केवट प्रसंग का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रोता भक्ति रस से सराबोर हो उठे।



कथा के पूर्व मुख्य यजमान सत्यप्रकाश शर्मा और ममता ने व्यासपीठ का पूजन एवं आरती की। कथाव्यास ने राम वनवास का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मनुष्य के दुखों का कारण जो उसे मिला, उसमें वह संतुष्ट नहीं, यही दुख का कारण है। भगवान ने हाथों को अच्छाई दी तो विचार नीचे ना रखो। मंदबुद्धि दूसरों के सुखों में दुखी हो जाते हैं। विधि का विधान निश्चित होता है। राम वनवास विधि की योजना थी लेकिन कलंक उसके माध्यमों को लगा।
विज्ञापन


राम का चरित्र संपूर्ण सदा चरण शिक्षा है। माता पुत्रवती वही जिसका पुत्र भगवान का भक्त हो, पुत्र वही जो कुल का उद्धार कर दे। पापों का फल भी भुगतना होता है, वह कभी निष्फल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आज समाज में बढ़ती विकृतियों और कुसंस्कारों के लिए रामकथा की अति आवश्यकता है। राम वनवास के मार्मिक प्रसंगों का वर्णन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर शंकरलाल थापक, दीपक सोनी, हरिमोहन सोनी, मुकेश ठेकेदार, मनीष सोनी, अखिलेश गुप्ता, केशव शर्मा, प्रतीक शर्मा, प्रमोद राय आदि उपस्थित रहे।

फोटो

भक्त प्रह्लाद की भक्ति सुनकर हुए भाव विभोर



झांसी। आंतिया तालाब स्थित चंद्र विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तृतीय दिवस पर कथाव्यास बिपिन कृष्ण शास्त्री ने भक्त प्रहलाद के चरित्र की कथा का वर्णन सुनाया। इसमें नारायण और भक्त की आस्था और भक्ति को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। कथा में उज्जवल गुप्ता, रामानुज पांडेय, शुभम अग्रवाल, विनोद, हर्ष,मोहन लाल गेड़ा, भवानी सोनी, प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed