{"_id":"5fe0f6378ebc3e3e731c3554","slug":"online-searching-rain-basera-jhansi-news-jhs184090768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरों में ठहरने वालों की हो रही ऑनलाइन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरों में ठहरने वालों की हो रही ऑनलाइन निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ठंड में खुले में रात गुजारने वालों का शासन स्तर पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महानगर में संचालित हो रहे रैन बसेरों की स्थिति की निगरानी एप के जरिए की जा रही है। इस दौरान रैन बसेरों में ठहरने वालों की फोटो और रिकॉर्ड रोज भेजा रहा है। शासन की सख्ती के चलते निगम की टीम भी रोज रैन बसेरों का निरीक्षण कर रही है। साथ ही, चौराहों पर खुले में सोने वालों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जा रहा है।
अब तक शीतलहर के दौरान संचालित रैन बसेरों में लोगों के ठहरने को लेकर कोई विशेष बंदोबस्त नहीं थे। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले में सोने वाले लोगों को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर शासन स्तर से भी पहल की गई। शासन ने महानगर के हर रैन बसेरे की ऑनलाइन निगरानी शुरू कर दी है। इसमें रैन बसेरों में रुकने वालों की फोटो मय लोकेशन टैग के शासन को भेजी जा रही है।
नगर निगम की टीमें रोज रैन बसेरों का निरीक्षण कर रही हैं। साथ ही महानगर के चौराहों और अन्य स्थानों पर खुले में सोने वालों को रैन बसेरे तक पहुंचाया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि महानगर मेें संचालित चारों रैन बसेरों में पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शासन को रोज भेजी जा रही है। यहां कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क ठहर सकता है। हर व्यक्ति को पानी की बोतल, तकिया, रजाई मुहैया कराई जा रही है।