{"_id":"58b1d8c84f1c1b0953b27eb4","slug":"online-now-admitted-under-rte","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का अधिकार के तहत अब ऑनलाइन दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का अधिकार के तहत अब ऑनलाइन दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार के तहत अब ऑनलाइन दाखिला
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पब्लिक स्कूलों में दाखिले के लिए अब अभिभावकों को बीएसए दफ्तर और स्कूलों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। प्रवेश के लिए आवेदन अब घर बैठे ऑनलाइन होगा। इससे योजना में पारदर्शिता आएगी, स्कूल संचालक भी झूठ नहीं बोल पाएंगे।
बीएसए रमाकांत वर्मा ने बताया कि वर्ष 2017-18 सत्र में आईटीई के तहत दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में वेस्ट यूपी के तीन जिलों को शामिल किया गया है, लेकिन सत्र शुरू होने तक प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू होगी। आरटीई के तहत दाखिला कराने के लिए अभिभावक 222.ह्म्ह्लद्ग25.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर आवेदन करेंगे। इसे बेसिक शिक्षा विभाग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बीएसए स्क्रूटनी कर अलग-अलग पब्लिक स्कूलों में इन आवेदनों को दाखिले के लिए भेजेंगे। पोर्टल पर सभी स्कूलों को लिंक करने का काम चल रहा है। पब्लिक स्कूलों का लॉगइन और पासवर्ड होगा। जहां से स्कूल दाखिला दिए जाने वाले बच्चों का डाटा अपलोड करेंगे। खास बात यह है कि इस पोर्टल से डीएम और बीएसए सीधे जुड़ेंगे। कनक्टिविटी होने से राज्यस्तरीय अफसर भी इसकी लखनऊ से निगरानी कर सकेंगे।
दाखिले की जानकारी एसएमएस से मिलेगी
आईटीई के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पैरेंटस को बच्चे का दाखिला किस स्कूल में करना है। इसकी जानकारी उन्हें एसएमएस से दी जाएगी। इसमें दाखिले के लिए कब और किस स्कूल में जाना है। इसका भी ब्योरा रहेगा। पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों को एसएमएस कर लॉग इन करने के लिए पीएसपी यूनीक कोड भेजा जाएगा।