फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   online meal order railway

ट्रेन में अब ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे खाना

Thu, 14 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
online meal order railway
railway-ticket-booking.jpg - फोटो : railway-ticket-booking.jpg
झांसी। कोरोना काल के दौरान ट्रेनों में भोजन की व्यवस्था बंद होने से परेशान यात्रियों को रेलवे राहत दी है। यात्री अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने ई-कैटरिंग व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाली भोजन की व्यवस्था बंद कर दी गई थी। इसके चलते ट्रेनों से पैंट्रीकार हटा दी गईं। वहीं, यात्रियों को अपने घर से खाना लाने के लिए कहा जा रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे रेलवे स्टेशनों पर खाने के स्टॉल खोले गए। अब रेलवे बोर्ड ने ई-कैटरिंग व्यवस्था शुरू करने के लिए आईआरसीटीसी को निर्देश दिए हैं। जिसके जरिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अधिकृत होटलों से खाना ऑर्डर कर स्टेशन पर मंगा सकेंगे। इसके लिए मंडलों को यह भी कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति और कोविड को लेकर स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही ई-कैटरिंग सेवा शुरू करेंगे। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने ई-कैटरिंग को शुरू करने के लिए कहा है। ई-कैटरिंग सेवा से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

------------
मोबाइल न देने पर नाराज होकर घर से भाग आए चार बच्चे
झांसी। आरपीएफ ने झांसी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से चार बच्चे संदिग्ध हालात में घूमते मिलने पर आरपीएफ ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव, निरीक्षक सुनीता जाधव, विमल कुमार पांडेय, सूरज ने संदेह होने पर चारों बच्चों को रोककर पूछताछ की। बच्चों ने अपना नाम उमेश, रवि, चंदन पुत्रगण राजू, लखन पुत्र मुन्ना निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास आदिवासी झांसी बताया। बच्चों ने कहा कि पापा ने मोबाइल खरीद कर नहीं दिया, इसलिए नाराज होकर मंम्बई कुछ काम-धाम करके मोबाइल खरीदने जा रहे थे। चारों नाबालिगों को समझाते हुए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रेल उत्पादों को देखकर आपूर्ति करेंगे विक्रेता
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने बुधवार को मंडल भंडार डिपो में विक्रेता विकास सेल का उद्घाटन किया। इसके जरिए झांसी और आसपास क्षेत्र के विक्रेता रेलवे में प्रयुक्त होने वाले उत्पादों के मानक देखकर उनकी आपूर्ति कर सकेंगे। इस दौरान विक्रेताओं ने उत्पादों की मदों की जानकारी एवं रेलवे के अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ में पंजीकरण होने की जानकारी प्राप्त की। विक्रेता विकास सेल में सोमवार से शुक्रवार तक विक्रेता मदों का अवलोकन कर सकते हैं। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक तकनीकी अमित सेंगर, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर करुणेश श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक दीपक यादव मौजूद रहे।
-----------
एक मार्च तक चलेगी ग्वालियर बरौनी विशेष एक्सप्रेस
झांसी। रेलवे ने ग्वालियर बरौनी विशेष एक्सप्रेस के फेरों में वृद्धि की है। अब यह ट्रेन ग्वालियर से एक फरवरी से 28 फरवरी और बरौनी से दो फरवरी से एक मार्च तक संचालित की जाएगी। इस ट्रेन से बिहार जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
----------
मोबाइल चोर पकड़ा
झांसी। जीआरपी ने बुधवार को प्लेटफार्म नंबर सात एक युवक को चोरी के दो मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी युवक राहुल वर्मा पुत्र अनिल वर्मा निवासी सूर्या मेन रोड हसारी से दो मोबाइल बरामद किए गए।

----------
अजय प्रकाश बने अध्यक्ष
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन की कारखाना शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन चुनाव संपन्न किया गया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी अजय सिंह यादव, पर्यवेक्षक बीएस कंसाना ने अजय प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, जय सिंह सचान कार्यकारी अध्यक्ष, वीरेंद्र गुर्जर सचिव, अनीस अहमद, चिम्मन सिंह यादव, दयाशंकर यादव, छोटे लाल मीना, राजेश कुशवाहा को उपाध्यक्ष, राजा भइया संयुक्त सचिव, मुरलीधर, ऋषि मोहन पांडेय, ऊषा सिंह, घनश्याम दास को सहायक सचिव, संदीप सिन्हा कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर आरएन उपाध्याय, गोपाल रायकवार, खेमचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed