फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   online fitness class to improve immunity

ऑनलाइन फिटनेस क्लास के जरिए बढ़ा रहे इम्यूनिटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
online fitness class to improve immunity
ऑनलाइन फिटनेस क्लास में योग करते युवा। - फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन में युवा फिटनेस दुरुस्त रखने के लिए ऑनलाइन क्लास का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों महानगर के युवाओं ने घर पर ही अभ्यास करना शुरू कर दिया है।  इस दौरान युवाओं को मल्लखंभ के साथ तमाम आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है।  खुद को फिट रखने के साथ युवा प्रतिरोधक क्षमता बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले महानगर के तमाम युवा एलवीएम में पहुंचकर जिम्नास्टिक और  मल्लखंभ का अभ्यास करते थे। लेकिन लॉकडाउन में सब कुछ बंद होने से युवाओं  की फिटनेस पर असर पड़ने लगा। इसे लेकर युवाओं ने ऑनलाइन क्लास का सहारा  लिया है। इसके जरिए घर पर रहकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए  जा रहे हैं। इस दौरान युवाओं को नटराज आसन, शीश आसन, पदमशीश आसन, राजकपोट  आसन, वृश्चिक आसन का अभ्यास कराया जा रहा है। शिवानी पाठक ने बताया कि  ऑनलाइन क्लास के जरिए अभ्यास कर फिटनेस को दुरुस्त करने के लिए प्रयत्न कर  रहे हैं। मल्लखंभ समेत तमाम आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है। रोज अभ्यास  करने वालों में चंचल पाठक, रूबी साहू, दिशा कुशवाहा, रिया साहू, खुशी  कुशवाहा, प्रज्ञा मकडारिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed