फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Online application for admission in polytechnic started, helpdesk set up in government polytechnic

Jhansi News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, राजकीय पॉलिटेक्निक में बनी हेल्पडेस्क

Tue, 28 Jan 2025 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Online application for admission in polytechnic started, helpdesk set up in government polytechnic

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने 15 जनवरी से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद मई-जून में परीक्षा कराया जाना प्रस्तावित है।



जिले में दो सरकारी एवं तीन निजी पॉलिटेक्निक संस्थान हैं, जिनमें डेढ़ हजार से ज्यादा सीटें हैं। इनमें ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन निकाले गए हैं। इसके लिए अभ्यर्थी www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये एवं अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों से 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य लाल सिंह यादव के मुताबिक परिषद ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं, अभ्यर्थी संस्था की बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


हेल्प सेंटर बनाए गए

आवेदन फाॅर्म भरने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक में हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। जहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन, फीस, कटऑफ, परीक्षा तिथि व सेंटर के बारे में जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed