{"_id":"6572238df3627811550230ed","slug":"one-unit-of-parichha-plant-closed-till-20th-december-due-to-repair-work-jhansi-news-c-360-1-jh11001-1993-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पारीछा प्लांट की एक यूनिट मरम्मत काम के चलते 20 दिसंबर तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पारीछा प्लांट की एक यूनिट मरम्मत काम के चलते 20 दिसंबर तक बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पारीछा पावर प्लांट की 250 मेगावाट की इकाई मरम्मत काम के चलते बंद की गई है। लगभग 20 दिसंबर तक इकाई की मरम्मत कराई जाएगी।
विभाग द्वारा समय-समय पर प्लांट में स्थापित यूनिटों की मरम्मत का काम किया जाता है, जिससे डिमांड के अनुसार सप्लाई करने में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए 250 मेगावाट की एक इकाई को बंद किया है। हालांकि तीन इकाइयां सुचारू हैं, जिनसे मांग के अनुसार सप्लाई की जा रही है। पारीछा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक एमके सचान के मुताबिक पारीछा थर्मल पावर प्लांट की तीन यूनिटों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। स्टॉक में लगभग 15 दिन का कोयला बचा हुआ है। एक यूनिट को मरम्मत काम के चलते बंद किया गया है।