फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One thousand house not reach water from one months

एक हजार घरों में एक महीने से नही पहुंच रहा पानी

Sun, 21 Feb 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
One thousand house not reach water from one months
झांसी। महानगर के बड़ागांव गेट बाहर स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी मेें एक हजार घरों में पानी की पाइपलाइन से एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इलाके में सालों से पानी की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों द्वारा निजी बोरिंग से रुपया अदा कर पानी की सप्लाई की जाती है। इसके एवज में लोगों को चार सौ रुपये प्रतिमाह अदा करना होता है। लेकिन पिछले लगभग एक माह से निजी बोरिंग से भी पानी की सप्लाई बंद है। जिसके चलते इलाके में पानी की समस्या हो गई है। वहीं गर्मी का मौसम आते ही समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूर दराज के इलाकों में जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि 22 फरवरी तक समस्या का हल नहीं निकला तो रोस्ता रोककर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

सालों से पानी की समस्या बनी है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। सुनील साहू, स्थानीय नागरिक
पानी के लिए कॉलोनी के लोग सालों से रतजगा कर रहे हैं। समस्या के निदान के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। सुनीता, स्थानीय नागरिक
पानी के लिए सभी जन प्रतिनिधियों से प्रार्थना कर चुके हैं। कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन कोई भी हल नहीं निकला। नीतू, स्थानीय नागरिक
पानी के लिए लोगों को बिल देना पड़ता है। फिर भी पानी की समस्या बनी हुई है। सालों से समस्या के निदान की आस देख रहे हैं। बृज किशोरी, स्थानीय नागरिक
पूरा इलाका ड्राई घोषित किया गया है। जिसके चलते कॉलोनी में लगे अधिकांश हैंडपंप सूखे हुए हैं। नलों में भी पानी नहीं आता है। अमित, स्थानीय नागरिक
चार दिन पहले ही प्रदर्शन कर जाम लगाया था। तक कई अधिकारी मौके पर आए थे। तीन दिन के भीतर निदान का आश्वासन दिया था। मंजू गुप्ता, स्थानीय नागरिक
अधिकारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों से गुहार लगात ेथक गए हैं। लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका है। 22 फरवरी के बाद चक्का जाम किया जाएगा। चंद्र प्रकाश, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed